प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बॉयफ्रेंड फरमान खान से उनकी शादी की खबर के बाद अब सोशल मीडिया पर यह सवाल उठ रहा है कि क्या मोनालिसा नाबालिग हैं? उनकी उम्र को लेकर इंटरनेट पर बवाल मचा हुआ है।
मोनालिसा ने की शादी, कौन हैं उनके पति
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा भोसले ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल के मंदिर में शादी की है। फरमान खान महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जाते हैं और मॉडलिंग व एक्टिंग से जुड़े हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
मोनालिसा की उम्र पर क्यों उठ रहे सवाल
शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने मोनालिसा की उम्र को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई लोग दावा कर रहे हैं कि मोनालिसा अभी नाबालिग हैं।वे अभी 18 साल की भी नहीं हुई हैं।
क्या नाबालिग हैं मोनालिसा?
फरमान ने शादी के बाद मीडिया से बात करते हुए मैरिज सर्टिफिकेट दिखाकर बताया कि मोनालिसा एडल्ट हैं। फरमान ने कहा- बहुत जगह न्यूज चल रही है कि मोनालिसा मैच्योर नहीं है। वो चाइल्ड है, लेकिन ऐसा नहीं है. मैं बता दूं कि मोनालिसा एडल्ट है। वो 18 प्लस है. मैरिज सर्टिफिकेट में उसका डेट ऑफ बर्थ लिखा हुआ है। वो 18 प्लस है. इसका सबूत मैरिज सर्टिफिकेट और आधार कार्ड में मिल जाएगा।
मोनालिसा-फरमान खान की लव स्टोरी
रिपोर्ट्स की मानें तो मोनालिसा और फरमान खान की पहली मुलाक़ात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। हालांकि, खुद फरमान ने शादी के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि वे पहली बार एक फिल्म के सेट पर मिले थे। यहीं उनकी दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। फरमान ने यह दावा भी किया मोनालिसा ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था।