Home » देश » बडगाम के जंगलों में सेना की बड़ी कार्रवाई, लश्कर का कमांडर फौजी मूसा ढेर

बडगाम के जंगलों में सेना की बड़ी कार्रवाई, लश्कर का कमांडर फौजी मूसा ढेर

कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के ऊंचाई वाले इलाके में मंगलवार को राष्ट्रीय राइफल्स के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मारा गया।. . .

श्रीनगर | कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के ऊंचाई वाले इलाके में मंगलवार को राष्ट्रीय राइफल्स के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मारा गया। सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकवादी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर फौजी मूसा के तौर पर हुई है। वह जम्मू-कश्मीर में कई हमलों में शामिल होने के कारण वांछित था और 5 सितंबर को यूसमर्ग की पहाड़ियों में हुई मुठभेड़ से बच निकला था, जिसमें उसका करीबी साथी यासिर मारा गया था। हालांकि, मारे गए आतंकवादी के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों का दावा: मारा गया आतंकी फौजी मूसा

सूत्रों के मुताबिक, ढेर हुए आतंकवादी की पहचान लश्कर के टॉप कमांडर फौजी मूसा के रूप में हुई है। वह जम्मू-कश्मीर में कई हमलों में शामिल होने के कारण वांछित था। हालांकि, मारे गए आतंकी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पांच सितंबर की मुठभेड़ से बच निकला था मूसा

मूसा इस महीने की शुरुआत में यूसमर्ग की पहाड़ियों में हुई मुठभेड़ से बच निकला था। उस कार्रवाई में उसका करीबी साथी यासिर मारा गया था। सुरक्षा बलों को तभी से आशंका थी कि उसका एक और साथी जंगलों में छिपा है।

पक्की खुफिया सूचना पर घेराबंदी, फिर शुरू हुई गोलीबारी

जानकारी के मुताबिक, इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुख्ता खुफिया जानकारी मिलने पर सेना ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। सेना ने ‘एक्स’ पर बताया कि उसने अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर मध्य कश्मीर के कोराग और यूसमर्ग के सामान्य क्षेत्र में अभियान चलाया था। जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

पीर पंजाल के जंगलों में कड़ी नाकेबंदी

पंजाल रेंज के घने जंगल वाले इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है, ताकि बचे हुए आतंकवादी भाग न सकें। इससे पहले उधमपुर में रातभर चले ऑपरेशन में सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था।

पाकिस्तानी सेना का पूर्व SSG कमांडो था मूसा

सूत्रों के अनुसार, मूसा लश्कर में शामिल होने से पहले पाकिस्तानी एसएसजी कमांडो था। वह घुसपैठ के जरिए कश्मीर घाटी में दाखिल हुआ था और तभी से अपना नेटवर्क सक्रिय करने में जुटा था। पीर पंजाल के दोनों ओर आतंकी गतिविधियों और युवाओं को आतंकी संगठनों में भर्ती कराने में भी उसकी भूमिका सामने आ रही है।

लश्कर के लिए सबसे बड़ा झटका

अधिकारियों ने कहा कि मूसा का मारा जाना जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। कई वर्षों से वह पीर पंजाल पर्वतमाला के दोनों ओर हुए कई हमलों में वांछित था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम