Home » खेल » बेंगलुरु और गुजरात में महा मुकाबला आज : फाइनल में होगी रनों की बरसात या लगेगी विकेटों झड़ी ? पढ़ें अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु और गुजरात में महा मुकाबला आज : फाइनल में होगी रनों की बरसात या लगेगी विकेटों झड़ी ? पढ़ें अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज यानी 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना दूसरा आईपीएल टाइटल जीतने में पूरी जान लगा देंगी।. . .

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज यानी 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना दूसरा आईपीएल टाइटल जीतने में पूरी जान लगा देंगी। बेंगलुरु और गुजरात के बीच एक टक्कर के मुकाबले की उम्मीद है। आइये जानते हैं इस बड़े फाइनल में अहमदाबाद की पिच कैसा खेल सकती है।

कैसा खेलेगी फाइनल में अहमदाबाद की पिच?

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम की 6 नंबर पिच (मिक्स्ड सॉयल पिच) पर खेला जाएगा। बता दें कि यह पिच हाई स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जानी जाती है। इसी पिच पर 2026 का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेला गया था, जिसमें भारत ने 255 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ बोर्ड पर ठोक दिए थे। ऐसे में आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले में भी रनों की बरसात हो सकती है।
बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक कुल 44 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 22 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने भी 22 मुकाबले जीते हैं।

कैसा रहेगा अहमदाबाद में मौसम?

अहमदाबाद का मौसम आज यानी 31 मई को बिल्कुल साफ रहने वाला है। बारिश के कोई आसार नहीं है। ऐसे में फैंस की बिना किसी रुकावट के पूरे 40 ओवर एन्जॉय करने की उम्मीद है। आसमान साफ रहने का अनुमान है। रविवार को अहमदाबाद में अधिकतक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम, जैकब डफी।

इम्पैक्ट प्लेयर- रोमारियो शेफर्ड- सुयष शर्मा

गुजरात टाइटंस- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम