Home » देश » बैंक हड़ताल टली: 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे बैंक, जानिए क्या है पूरा मामला

बैंक हड़ताल टली: 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे बैंक, जानिए क्या है पूरा मामला

बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को टाल दिया है।. . .

नई दिल्ली: बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को टाल दिया है। ऐसे में सोमवार से बुधवार तक देशभर में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे। हड़ताल टलने का फैसला इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) की ओर से यूनियनों की प्रमुख मांगों पर बातचीत और आश्वासन मिलने के बाद लिया गया है। खास तौर पर पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग पर आगे चर्चा के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाने पर सहमति बनी है।

क्यों टाली गई तीन दिन की बैंक हड़ताल?

UFBU ने सोमवार से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था। यह हड़ताल ऐसे समय प्रस्तावित थी, जब बैंकों में छमाही क्लोजिंग का महत्वपूर्ण दौर चल रहा है। यूनियनों और IBA के बीच हुई बातचीत के बाद कई मुद्दों पर आगे चर्चा का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद UFBU ने अपने प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और हड़ताल को स्थगित करने का फैसला किया।

पांच दिन के कामकाजी सप्ताह पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही पांच दिन के कामकाजी सप्ताह की मांग पर चर्चा के लिए IBA और UFBU के प्रतिनिधियों वाली एक हाईलेवल कमेटी गठित की जाएगी। यह समिति बाकी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी। साथ ही संबंधित पक्षों और हितधारकों से चर्चा के बाद ऐसा समाधान तलाशने की कोशिश की जाएगी, जिसे बैंकिंग क्षेत्र और ग्राहकों के हित में लागू किया जा सके।

अधिकारियों की PLI स्कीम पर भी होगी चर्चा

UFBU और IBA के बीच स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू Performance Linked Incentive (PLI) स्कीम को लेकर भी बातचीत होगी। यूनियनों की चिंताओं और संभावित बदलावों पर चर्चा के बाद जरूरत पड़ने पर सरकार के सामने प्रस्ताव रखने की बात कही गई है। इसके अलावा 8 मार्च 2024 के मिनट्स में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों को भी जल्द सुलझाने पर बातचीत जारी रखने की सहमति बनी है।

पहले क्यों किया गया था हड़ताल का ऐलान?

बैंक यूनियनों का कहना था कि सरकार के साथ हुए समझौते में शामिल कुछ मांगों और वादों को अभी तक पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। इसी मुद्दे को लेकर UFBU ने देशव्यापी विरोध और तीन दिन की हड़ताल का फैसला किया था। हड़ताल की घोषणा के बाद कई बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम पहले ही पूरा करने की सलाह दी थी। छमाही क्लोजिंग के कारण इस हड़ताल का बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही थी।

इस सप्ताह कब-कब खुले रहेंगे बैंक?

हड़ताल स्थगित होने के कारण 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे। इसके बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 3 अक्टूबर महीने का पहला शनिवार है, इसलिए उपलब्ध बैंकिंग अवकाश नियमों के अनुसार उस दिन बैंक खुले रहेंगे। हालांकि अक्टूबर में अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में त्योहारों के कारण कई स्थानीय बैंक अवकाश भी रहेंगे। इसलिए किसी खास तारीख पर बैंक जाने से पहले ग्राहक अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर जांच लें।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम