Home » खेल » भारतीय टी-20 टीम से क्यों बाहर हुए हार्दिक और गिल, तिलक वर्मा को कैसे मिली उपकप्तानी, अजीत अगरकर ने खोले सारे राज

भारतीय टी-20 टीम से क्यों बाहर हुए हार्दिक और गिल, तिलक वर्मा को कैसे मिली उपकप्तानी, अजीत अगरकर ने खोले सारे राज

नई दिल्ली। BCCI ने जून और जुलाई में होने वाले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए जैसे ही भारतीय टी20 टीम का ऐलान किया गया, क्रिकेट फैंस हैरान रह गए। इस बड़े स्क्वाड से जहां. . .

नई दिल्ली। BCCI ने जून और जुलाई में होने वाले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए जैसे ही भारतीय टी20 टीम का ऐलान किया गया, क्रिकेट फैंस हैरान रह गए। इस बड़े स्क्वाड से जहां टी20 के दो सबसे बड़े नाम, हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल गायब दिखे, वहीं युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को अचानक टीम का उपकप्तान बना दिया गया। इन चौकाने वाले फैसलों पर उठ रहे सवालों के बीच अब खुद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने सामने आकर सारे राज खोल दिए हैं और बताया है कि इसके पीछे चयनकर्ताओं की क्या सोच है।

हार्दिक पंड्या को टी20 स्क्वाड से क्यों रखा बाहर?

टी20 टीम में हार्दिक पंड्या का नाम न होने पर फैंस लगातार सवाल उठा रहे थे। इस पर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने साफ किया कि हार्दिक को बाहर नहीं किया गया है, बल्कि उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा रहा है। अगरकर ने बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘हार्दिक पंड्या हमारी वनडे टीम का अहम हिस्सा हैं। जसप्रीत बुमराह की ही तरह, हमारा मुख्य उद्देश्य यह देखना है कि वह अच्छी तरह खेलना शुरू करें और साल 2027 में होने वाले 50 ओवर के वनडे वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट और स्वस्थ रहें।’ साफ है कि चयनकर्ता 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक के शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहते, इसलिए उन्हें इस छोटे फॉर्मेट के दौरों से ब्रेक दिया गया है।

शुभमन गिल को क्यों नहीं मिला स्क्वाड में मौका?

इस दौरे पर शुभमन गिल को भी टी20 स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। इस पर राज खोलते हुए अगरकर ने बताया कि कॉम्बिनेशन की वजह से गिल को बाहर बैठना पड़ा। अजीत अगरकर ने कहा, ‘शुभमन गिल टी20 वर्ल्ड कप से पहले तक टीम के उपकप्तान थे। लेकिन जब हमने स्क्वाड में दो विकेटकीपरों को शामिल करने का फैसला किया, तो कॉम्बिनेशन के समीकरण के कारण वे चूक गए।’ चयनकर्ताओं को टीम का संतुलन बनाने के लिए एक्स्ट्रा कीपर की जरूरत थी, जिसकी गाज बदकिस्मती से शुभमन गिल पर गिरी और उन्हें इस दौरे से बाहर रहना पड़ा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम