Home » देश » मध्य प्रदेश के सीहोर में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक-बुलेरो की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 4 गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के सीहोर में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक-बुलेरो की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 4 गंभीर घायल

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार दोपहर आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई,. . .

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार दोपहर आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग वाहन के अंदर ही फंस गए। हादसे की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस के आने से पहले ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बड़ी मशक्कत के बाद बोलेरो से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही डायल-112, पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल रहा। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे गहरी खाई की ओर उतर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
पार्वती थाना प्रभारी हरिसिंह परमार ने बताया कि प्राथमिकता घायलों का उपचार कराना थी। वहीं, आष्टा एसडीओपी दामोदर गुप्ता के अनुसार बोलेरो में कुल नौ लोग सवार थे। सभी राजगढ़ जिले के निवासी थे और एक व्यक्ति का इलाज कराने आष्टा जा रहे थे। मेना गोदी गांव के पास पहुंचते ही उनकी बोलेरो ट्रक से टकरा गई।
बोलेरो में सवार लोगों की पहचान राजाराम सुंदर (45), भगवान (50), इंदर सिंह (55), राधेश्याम (38), बने सिंह (22), गुलाबचंद (30), हेमराज (25), देवीराम (60) और अमरसिंह (45) के रूप में हुई है।
एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने बताया कि शुरुआती जानकारी में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान एक अन्य घायल की भी मौत हो गई। मृतकों में राजगढ़ जिले के भियापुरा निवासी इंदर सिंह पिता नंदराम और राजाराम पिता गणपत की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम