Home » कुछ हटकर » यहां मौजूद है ‘भगवान की आंखें’, बारिश होते ही बहने लगते है आंसू। जाने दुनिया की सबसे रहस्यमयी गुफा के बारे में

यहां मौजूद है ‘भगवान की आंखें’, बारिश होते ही बहने लगते है आंसू। जाने दुनिया की सबसे रहस्यमयी गुफा के बारे में

डेस्क। दुनिया में कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जिन्हें देखकर पहली नजर में यकीन ही नहीं होता कि ये सब प्रकृति की बनाई हुई चीजें हैं. कहीं पहाड़ों का अजीब आकार लोगों को हैरान करता है तो कहीं गुफाओं के. . .

डेस्क। दुनिया में कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जिन्हें देखकर पहली नजर में यकीन ही नहीं होता कि ये सब प्रकृति की बनाई हुई चीजें हैं. कहीं पहाड़ों का अजीब आकार लोगों को हैरान करता है तो कहीं गुफाओं के अंदर बनने वाली आकृतियां किसी रहस्य से कम नहीं लगतीं. ऐसी ही एक बेहद अनोखी और रहस्यमयी गुफा यूरोपीय देश बुल्गारिया (Bulgaria) में मौजूद है, जिसे लोग “भगवान की आंखें” यानी Eyes of God के नाम से जानते हैं. इस गुफा की सबसे खास बात इसकी छत पर बने दो विशाल छेद हैं, जो बिल्कुल इंसानी आंखों जैसे दिखाई देते हैं. जब सूरज की रोशनी इन छेदों से अंदर आती है, तो ऐसा लगता है जैसे आसमान खुद गुफा के भीतर झांक रहा हो. वहीं बारिश के दौरान इन छेदों से पानी नीचे गिरता है और यह नजारा ऐसा दिखता है, मानो भगवान की आंखों से आंसू बह रहे हों. यही वजह है कि इस गुफा को देखने हर साल कई जगहों से लाखों पर्यटक पहुंचते हैं.
दरअसल, यह मशहूर गुफा बुल्गारिया की राजधानी सोफिया से करीब दो घंटे की दूरी पर है. यह लुकोवित नगर पालिका के कार्लुकोवो गांव के पास मौजूद है. जिस इलाके में यह गुफा स्थित है, उसे बुल्गारिया के सबसे बड़े कार्स्ट क्षेत्रों में गिना जाता है.कार्स्ट क्षेत्र ऐसे इलाके को कहा जाता है जहां चूना पत्थर जैसी चट्टानें पानी से धीरे-धीरे घुलकर गुफाएं, सुरंगें और अजीब आकार की प्राकृतिक संरचनाएं बना देती हैं. सरल शब्दों में कहें तो ये प्राकृतिक गुफाओं और पत्थरों वाले खास इलाके होते हैं. इस गुफा का असली नाम प्रोहोदना गुफा (Prohodna Cave)है, लेकिन इसकी अनोखी बनावट की वजह से लोग इसे “भगवान की आंखें” कहने लगे.

कैसे बनीं गुफा के अंदर ये रहस्यमयी आंखें?

हजारों सालों तक हवा, पानी और प्राकृतिक कटाव की वजह से इस गुफा की छत पर दो बड़े गोल छेद बन गए. समय के साथ इन छेदों का आकार बिल्कुल आंखों जैसा दिखाई देने लगा. यही वजह है कि यह गुफा दुनिया भर में लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई. दिन के समय जब सूरज की रोशनी इन आंखों से होकर अंदर आती है, तो पूरी गुफा रोशनी से चमक उठती है. कई पर्यटक इस नजारे को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं और इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मानते. उन्हें ये नजारा देख कर लगता है मानो आसमान खुद गुफे के अंदर देख रहा है.

बारिश में दिखता है सबसे जादुई नजारा, आंखों से बहने लगते है आंसू

इस गुफा की खूबसूरती बारिश के मौसम में और भी बढ़ जाती है. जब बारिश का पानी इन आंखों जैसे छेदों से टपकता है, तो ऐसा लगता है जैसे आंखों से आंसू बह रहे हों. इसी वजह से लोग इन्हें “भगवान के आंसू” भी कहते हैं. कई पर्यटक बताते हैं कि बारिश के दौरान इस गुफा के अंदर खड़े होकर जो अनुभव होता है, उसे शब्दों में बयान करना आसान नहीं है. रोशनी, पानी और गुफा की रहस्यमयी बनावट मिलकर ऐसा दृश्य बनाती है, जिसे लोग जिंदगीभर नहीं भूल पाते.

हजारों साल पुरानी है यह गुफा

बताया जाता है कि यह गुफा क्वाटरनरी काल(क्वाटरनरी काल पृथ्वी के इतिहास का सबसे नया समय माना जाता है, जो लाखों साल पहले शुरू हुआ था और आज तक चल रहा है. इसी दौर में इंसानों का विकास हुआ और कई प्राकृतिक बदलाव भी हुए). में बनी थी और इसकी लंबाई करीब 880 फीट है. इसे बुल्गारिया की सबसे लंबी गुफा मार्गों में गिना जाता है. इतिहासकारों के अनुसार, इस गुफा में प्राचीन मानवों के रहने के संकेत भी मिले हैं. यही वजह है कि यह जगह सिर्फ प्राकृतिक अजूबा ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक महत्व भी रखती है.

एडवेंचर पसंद लोगों की भी है पसंदीदा जगह

यह गुफा सिर्फ घूमने वालों के लिए ही नहीं बल्कि एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए भी बेहद खास मानी जाती है. गुफा का बड़ा प्रवेश द्वार लगभग 148 फीट ऊंचा है, जिसकी वजह से यहां बंजी जंपिंग और रॉक क्लाइम्बिंग भी कराई जाती हैं. कई लोग यहां सिर्फ इस रोमांचक अनुभव के लिए पहुंचते हैं. ऊंचाई से छलांग लगाते समय गुफा का खूबसूरत दृश्य देखने का अनुभव बेहद अलग माना जाता है.

फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है यहां

इस गुफा की खूबसूरती ने फिल्म निर्माताओं को भी काफी आकर्षित किया है. साल 1988 में बनी बुल्गारियन फिल्म Time of Violence के कुछ सीन भी इसी गुफा के अंदर शूट किए गए थे. फिल्मों में दिखने के बाद इस गुफा की लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई और दुनिया भर से लोग यहां पहुंचने लगे. दिलचस्प बात यह है कि इस गुफा को देखने के लिए किसी तरह की एंट्री फीस नहीं ली जाती. यह जगह हमेशा पर्यटकों के लिए खुली रहती है. खासकर वीकेंड पर यहां काफी भीड़ देखने को मिलती है. जो लोग प्रकृति, इतिहास और रोमांच तीनों का अनुभव एक साथ करना चाहते हैं, उनके लिए यह गुफा किसी सपने जैसी जगह मानी जाती है.

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम