ADVERTISEMENT
Home » असम » यूपी-बिहार-कर्नाटक में 2 दिन में आंधी-बारिश से 32 मौतें :दिल्ली में अप्रैल के दौरान 18 साल में सबसे ज्यादा बारिश, राजस्थान-महाराष्ट्र में पारा 44°C पार

यूपी-बिहार-कर्नाटक में 2 दिन में आंधी-बारिश से 32 मौतें :दिल्ली में अप्रैल के दौरान 18 साल में सबसे ज्यादा बारिश, राजस्थान-महाराष्ट्र में पारा 44°C पार

नई दिल्ली/जयपुर/भोपाल। पिछले 15 दिन से भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से कुछ राहत मिली। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड में आंधी-बारिश और ओले गिरने से तापमान में 3-5°C. . .

नई दिल्ली/जयपुर/भोपाल। पिछले 15 दिन से भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से कुछ राहत मिली। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड में आंधी-बारिश और ओले गिरने से तापमान में 3-5°C तक की गिरावट हुई।
यूपी में गुरुवार को पिछले दो दिनों के दौरान आंधी-बारिश से 17 लोगों की मौत हो गई। बिहार में भी 5 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार रात तेज बारिश और आंधी के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है।
दिल्ली में गुरुवार को कई इलाकों में बारिश, तेज हवा और ओले गिरे। इससे तापमान 8 से 15°C तक गिर गया। पालम में तापमान 39 से गिरकर 28 डिग्री हो गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में इस साल अप्रैल के दौरान 18 साल में सबसे ज्यादा 27.9 मिमी बारिश हुई। इससे पहले अप्रैल 2008 में 38.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
हालांकि, राजस्थान और महाराष्ट्र में गर्मी से कोई राहत नहीं मिली है। गुरुवार को महाराष्ट्र का चंद्रपुर देश में सबसे गर्म जगह रही। यहां तापमान 44.6°C दर्ज हुआ। राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में 44°C तापमान रहा।

हीटवेव को लेकर राज्यों की तैयारी….

महाराष्ट्र: मुंबई में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से जूझ रहे 97 पक्षियों और जानवरों का रेस्क्यू किया गया। वन विभाग इन्हें ठीक होने पर वापस जंगल में छोड़ देगा।
राजस्थान: जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में लू के मरीजों के इलाज के लिए अलग ICU बनाया गया है। यहां गुरुवार को तापमान 40°C के आसपास रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर प्रदेश के 62 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

यूपी के ज्यादातर शहरों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। गोरखपुर में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य के 62 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। पिछले 2 दिनों के दौरान राज्य में आंधी-बारिश से 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENT

बिहार: बगहा में बारिश, 33 जिलों में अलर्ट

बिहार के कई जिलों में शुक्रवार को भी आंधी के साथ तेज बारिश जारी है। बगहा में बारिश के साथ सुबह की शुरुआत हुई। पटना समेत कई शहरों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 2 मई तक आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। 3 मई के बाद राज्य में फिर से गर्मी बढ़ सकती है।

मध्य प्रदेश: 17 जिलों में आज बारिश

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच ओले, बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को भोपाल-ग्वालियर समेत 15 से ज्यादा जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। उमरिया-मुरैना में ओले भी गिरे। भोपाल में तेज आंधी चलने से कोलार रोड समेत कई इलाकों में पेड़ भी उखड़ गए। IMD ने शुक्रवार को ग्वालियर समेत 17 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान: 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी जारी है। गुरुवार को बीकानेर, चूरू, फलोदी, पिलानी में अधिकतम तापमान 42 से 43°C के बीच दर्ज हुआ। बाड़मेर और जैसलमेर में सबसे अधिक तापमान 44°C दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि मई के शुरुआती दो हफ्ते के दौरान गर्मी से राहत मिल सकती है। राज्य में 2 मई से 4 मई तक आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़-गरियाबंद में ओले गिरे

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। रायगढ़ और गरियाबंद जिले के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को जमकर ओले गिरे। गरियाबंद के इंदागांव, उदंती और जुगाड़ क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर सी बिछ गई। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक पूरे राज्य में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना जताई है।

पंजाब: पहाड़ों पर बारिश से बदला मौसम

पहाड़ों पर बारिश और ओले गिरने से पंजाब का मौसम बदल गया है। सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने 2 मई से 6 मई तक राज्य में बारिश-आंधी का अनुमान जताया है। इससे पहले गुरुवार को 10 जिलों का तापमान 35 से 40°C के बीच रहा। इस दौरान बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 39.3°C दर्ज किया गया।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम