Home » खेल » राहुल द्रविड़ बने इस टीम के मालिक, करोड़ों में अकेले खरीदी पूरी फ्रेंचाइजी, IPL के खत्म होते ही शुरू होगी नई टी-20 लीग

राहुल द्रविड़ बने इस टीम के मालिक, करोड़ों में अकेले खरीदी पूरी फ्रेंचाइजी, IPL के खत्म होते ही शुरू होगी नई टी-20 लीग

डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व खिलाडी और हेड कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल 2026 के बीच टीम के मालिक बने हैं। उन्होंने करोड़ों में नामी फ्रेंचाइजी खरीदी है। सालों तक बतौर खिलाड़ी और कोच की भूमिका निभाने के बाद द्रविड़ ने. . .

डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व खिलाडी और हेड कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल 2026 के बीच टीम के मालिक बने हैं। उन्होंने करोड़ों में नामी फ्रेंचाइजी खरीदी है। सालों तक बतौर खिलाड़ी और कोच की भूमिका निभाने के बाद द्रविड़ ने अपनी टीम खरीदने का फैसला किया है।
दरअसल, राहुल द्रविड़ ने आयरलैंड में होने वाली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में अपनी टीम खऱीद ली है। वह डबलियन गार्डियंस के को-ओनर बन गए हैं।

राहुल द्रविड़ ने खरीदी डबलिन गार्डियंस

बता दें कि भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने 44 साल की उम्र में यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में डबलिन गार्डियंस फ्रैंचाइजी खरीदी है। वह टीम के सह मालिक बने हैं। खास बात यह है कि द्रविड़ द्वारा खरीदी गई टीम की कप्तानी भारतीय टीम और CSK के पूर्व स्पिनर आर अश्विन करेंगे। अश्विन ने दिसंबर 2024 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और वह IPL से भी रिटायरमेंट ले चुके हैं। इसलिए वह दुनिया की किसी भी लीग में खेल सकते हैं।

कितनी कीमत में द्रविड़ ने खरीदी फ्रेंचाइजी?

राहुल द्रविड़ द्वारा यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में डबलिन गार्डियंस बड़ी रकम में खरीदी गई है, लेकिन राशि की सटीक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
जानकारी के मुताबिक, ETPL की हर एक फ्रेंचाइजी को 10 वर्षों में लगभग £11.1 मिलियन (लगभग $15 मिलियन) में बेचा गया है। लिहाजा, द्रविड़ ने भी डबलिन गार्डियंस को खरीदने के लिए मोटी रकम खर्च की है।

कितनी टीमों होगी लीग का हिस्सा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में 6 टीमें हिस्सा ले रही है। एम्स्टर्डम, रॉटरडैम, बेलफास्ट, डबलिन, ग्लासगो और एडिनबर्ग. दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड से हटकर एक्टर अभिषेक बच्चन इस लीग की शुरूआत कर रहे हैं।
पिछले लंबे वक्त से वह मंनोरजन इंडस्ट्री से दूर हैं, और हर सेक्टर में निवेश कर रहे हैं। अब वह स्पोर्ट्स से जुड़े हैं और एक भारतीय निजी कंपनी रूल्स स्पोर्ट टेक के साथ मिलकर इस लीग को चला रहे हैं।
बता दें कि टूर्नामेंट 26 अगस्त से शुरू होगा जो कि 20 सितंबर तक चलेगा. लीग के पहले सीजन के सभी मैच हेग और डबलिन में खेले जाएंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम