ADVERTISEMENT
Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी में TPC का कमांडर, 30 लाख का इनामी नक्सली की मुठभेड़ में मौत

वाराणसी में TPC का कमांडर, 30 लाख का इनामी नक्सली की मुठभेड़ में मौत

यूपी एटीएस और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, क्रॉस फायरिंग में बृजेश गंझू ढेर वाराणसी: वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की मुठभेड़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के कथित. . .

यूपी एटीएस और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, क्रॉस फायरिंग में बृजेश गंझू ढेर

वाराणसी: वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की मुठभेड़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के कथित कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता की मौत हो गई। उस पर झारखंड सरकार और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ लंका मैदान के समीप हुई। गोली लगने के बाद घायल बृजेश को पुलिस टीम अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाइक से जा रहा था मुगलसराय, रास्ते में घेरा

पुलिस के अनुसार, चतरा जिले के लवलंग थाना क्षेत्र के लूटू गांव निवासी बृजेश गंझू रविवार सुबह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ होते हुए रामनगर की ओर से मुगलसराय जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और यूपी एटीएस की टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस का आरोप है कि टीम को देखते ही बृजेश मोटरसाइकिल से उतरकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। इसके बाद पुलिस और एटीएस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। इसी दौरान गोली लगने से बृजेश घायल हो गया।

एटीएस के दो जवान भी आए फायरिंग की चपेट में

मुठभेड़ के दौरान नक्सली की ओर से चलाई गई गोली यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस के अनुसार, दोनों जवान सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया। आसपास के इलाके में भी जांच और तलाशी अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENT

झारखंड सरकार और NIA ने घोषित कर रखा था इनाम

पुलिस के मुताबिक, बृजेश गंझू के खिलाफ झारखंड में कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी का सक्रिय कमांडर बताया गया है।पुलिस के अनुसार, झारखंड सरकार ने उस पर 25 लाख रुपये, जबकि NIA ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थीं।

साथ मौजूद व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बृजेश के साथ मोटरसाइकिल पर मौजूद दूसरे व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बृजेश वाराणसी क्यों आया था, उसके साथ मौजूद व्यक्ति की भूमिका क्या थी और उसके स्थानीय संपर्क किन लोगों से थे। पुलिस उसके अन्य संभावित साथियों और नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

वाराणसी में नक्सली नेटवर्क को लेकर जांच तेज

मुठभेड़ के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने वाराणसी में बृजेश गंझू के संभावित संपर्कों और गतिविधियों को लेकर जांच तेज कर दी है। अब हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ और आगे की जांच के आधार पर इस मामले में अन्य कड़ियों के सामने आने की संभावना है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम