Home » देश » विमान के विंग में लगी आग, 280 यात्रियों की अटकी जान, चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

विमान के विंग में लगी आग, 280 यात्रियों की अटकी जान, चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

चेन्नई। चेन्नई एयरपोर्ट पर अबू धाबी जाने वाली एक फ्लाइट के लेफ्ट विंग में आग लग गई, जिसके बाद यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा। आनन-फानन में दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाया और फ्लाइट रद्द कर. . .

चेन्नई। चेन्नई एयरपोर्ट पर अबू धाबी जाने वाली एक फ्लाइट के लेफ्ट विंग में आग लग गई, जिसके बाद यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा। आनन-फानन में दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाया और फ्लाइट रद्द कर दी गई। राहत की बात यह है कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दावा किया जा रहा है कि विमान में280 यात्री सवार थे। इस बात की जानकारी हवाई अड्डे के अधिकारियों ने मंगलवार को दी। एतिहाद की यह फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी में थी, तभी पायलटों ने आग देख ली। अधिकारियों ने आगे बताया कि इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया और किसी को भी कोई चोट नहीं आई।

उड़ान भरने की तैयारी में थी फ्लाइट

एतिहाद की यह फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी में थी, तभी पायलटों ने आग देख ली। अधिकारियों ने आगे बताया कि इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया और किसी को भी कोई चोट नहीं आई। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझा दी और फ्लाइट रद कर दी गई।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम