Home » खेल » वीडियो : बल्लेबाज के सिर में लगी बॉल, अस्पताल में भर्ती, क्रिकेट की खतरनाक पिच ने कर दिया कांड

वीडियो : बल्लेबाज के सिर में लगी बॉल, अस्पताल में भर्ती, क्रिकेट की खतरनाक पिच ने कर दिया कांड

डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर चोट लगना आम बात है। अक्सर खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं, वे मैदान से बाहर चले जाते हैं, लेकिन चोट जब इतनी खतरनाक हो जाए कि बल्लेबाज को अस्पताल में भर्ती होना पड़े, तब मामला. . .

डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर चोट लगना आम बात है। अक्सर खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं, वे मैदान से बाहर चले जाते हैं, लेकिन चोट जब इतनी खतरनाक हो जाए कि बल्लेबाज को अस्पताल में भर्ती होना पड़े, तब मामला गंभीर हो जाता है। ऐसा ही कुछ वेस्टइंडीज में हुआ, जहां इस वक्त डोमेस्टिक क्रिकेट खेला जा रहा है। बल्लेबाज के हेलमेट में बॉल लगने से उसको गुस्सा भी आ गया और वो तमतमाते हुए मैदान से बाहर गया। ​कुल मिलाकर ये मामला सुर्खियों में आ गया है। इतनी खतरनाक पिच पर तीसरे दिन जाकर मैच को रद घोषित किया गया।

त्रिनिदाद एंड टोबैगो बनाम लीवर्ड आइलैंड्स के बीच हो रहा था मैच

वेस्टइंडीज में इस वक्त चैंपियनशिप खेली जा रही है। जो उनकी डोमेस्टि​क क्रिकेट है। त्रिनिदाद एंड टोबैगो बनाम लीवर्ड आइलैंड्स के बीच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में मैच खेला रहा था। हालां​कि तीसरे ही दिन से रद कर दिया और मैच को ड्रॉ घोषित किया गया। दरअसल तेज गेंदबाज जेडन सील्स की एक बॉल बल्लेबाज जेरेमिया लुईस के हेलमेट में जाकर लगी। बॉल इतनी तेज उछली कि लुईस को संभलने का भी मौका नहीं मिला और वे चोटिल हो गए। इससे वे इतना नाराज को गए कि पिच पर ही पैर पटकने लगे और इसके बाद हेलमेट पर भी जोरदार तरीके से पैर मारा, जिससे वो फुटबॉल बननी हुई नजर आई। जे​रेमिया लुईस को लगी चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया, इसके बाद एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अंपायर और रेफरी ने बात कर कप्तानों को मैच रद करने की जानकारी

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अंपायर और रेफरी के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही। इसके बाद उन्होंने दोनों टीमों के कप्तानों को बुलाया। कप्तान जोशुआ डिसिल्वा और जस्टिन ग्रीव्स को मैच आधिकरियों ने बताया कि पिच बहुत खतरनाक है और मैच को रद कर दिया गया है। इसके बाद जब जेरेमिया लुइस का मेडिकल अपडेट लिया गया तो पता चला कि वे अब ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि पता चला है कि वे अभी तक अस्पताल में ही हैं और जल्द ठीक होने की उम्मीद है।

तीसरे दिन तक चला मैच, गिरे 27 विकेट

ऐसा नहीं है कि जेरेमिया लुइस के साथ जो हुआ, वे पहली बार है। दरअसल मैच का तीसरा दिन चल रहा था और इसके पहले सेशन में इसे रद किया गया। इससे पहले भी बल्लेबाजों को यहां बल्लेबाजी करने में दिक्कत महसूस हो रही थी, क्योंकि पिच पर असमान्य बाउंस था। तीसरे दिन तक कुल मिलकार 147 ओवर की गेंदबाजी हो चुकी थी, इसमें 27 विकेट गिरे। अब आगे मैच नहीं होगा। साथ ही इसका भी ध्यान रखा जाएगा कि दोबारा जब इस मैदान पर मैच हो तो उसे ठीक से चेक किया जाए।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम