Home » खेल » वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए कमिंस,, 36 गेंद में उन्हीं की SRH पर ठोका शतक तो कहा- वो मेरे नए फेवरेट खिलाड़ी हैं

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए कमिंस,, 36 गेंद में उन्हीं की SRH पर ठोका शतक तो कहा- वो मेरे नए फेवरेट खिलाड़ी हैं

जयपुर। आईपीएल 2026 का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बीते 25 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हरा दिया। हालांकि राजस्थान के. . .

जयपुर। आईपीएल 2026 का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बीते 25 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हरा दिया। हालांकि राजस्थान के 15 साल के तूफानी ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी।
बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 36 गेंद में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक ठोक डाला। उन्होंने अपनी 103 रन की पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए। उनकी इस पारी के बाद दिग्गज पैट कमिंस ने भी उन्हें सराहा। ‘पैट कमिंस ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- वैभव सूर्यवंशी मेरे नए फेवरेट खिलाड़ी हैं।’

राजस्थान पर इस जीत से खुश हैं पैट कमिंस

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने राजस्थान रॉयल्स को उसी के मैदान पर हराने के बाद कहा कि वापसी के बाद पहले मैच में मिली जीत से खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं इस जीत से काफी खुश हूं। नहीं पता था कि मेरा पहला मैच कैसा जाएगा। मुझे लगता है कि आपको अपनी बल्लेबाजी पर भी काम करना चाहिए। अगर आपके एक या दो ओवर खराब हो भी जाएं तो आप वापसी करके प्रभाव डाल सकते हैं। लेकिन अच्छी जीत रही।’

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के 36 गेंद में आईपीएल के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक और ध्रुव जुरेल (51 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 112 रन साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स की खराब फील्डिंग का फायदा उठाते हुए 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 229 रन बनाकर अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। वे अब 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम