Home » खेल » वैभव सूर्यवंशी पर लग सकता है बैन, क्या वाकई झगड़े की शुरुआत की थी ? वीडियो देख लीजिए सबकुछ समझ जाएंगे

वैभव सूर्यवंशी पर लग सकता है बैन, क्या वाकई झगड़े की शुरुआत की थी ? वीडियो देख लीजिए सबकुछ समझ जाएंगे

दांबुला। वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ी से झड़प ने सोशल मीडिया का माहौल गरम कर दिया है। 15 साल के खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतकर विश्व क्रिकेट में अपना डंका बजाया है। लेकिन अब नकारात्क चीजों की. . .

दांबुला। वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ी से झड़प ने सोशल मीडिया का माहौल गरम कर दिया है। 15 साल के खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतकर विश्व क्रिकेट में अपना डंका बजाया है। लेकिन अब नकारात्क चीजों की वजह से चर्चा का हिस्सा बन गए हैं। हर कोई इस समय वैभव के रवैया को लेकर उन्हें नसीहत दे रहा है। लेकिन क्या वाकई पूर गलती सिर्फ भारतीय खिलाड़ी की है? एक वीडियो सामने आया है जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है।

वायरल वीडियो से सामने आई सच्चाई

सोशल मीडिया पर 35 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वैभव सूर्यवंशी श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं। इससे साफ उनकी ही गलती नजर आती है। लेकिन जब 59 सेकंड का वीडियो देखते हैं तो पता चलता है कि सूर्यवंशी पूरी तरह से गलत नहीं थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच खत्म होने के बाद सूर्यांश शेड्गे और वैभव सूर्यवंशी पवेलियवन की राह लौट रहे हैं। तब ही श्रीलंकाई खिलाड़ियों की ओर से उकसावे भरे शब्द बोले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने वैभव को वापस घर जाने को कहा जिससे भारतीय खिलाड़ी ने आपा खो दिया और धक्का दे दिया। मना जा रहा है कि इसके लिए उनपर करवाई हो सकती सकती है और कुछ मैचों के लिए बैन भी किया जा सकता है।

वैभव सूर्यवंशी पर हो सकता है एक्शन

आईसीसी की ओर से वैभव सूर्यवंशी पर एक्शन हो सकता है। मैच रेफरी प्रदीप जयप्रगाश ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जु्र्माना नहीं लगाया है। नियस के अनुसार वैभव पर आईसीसी की आचार सहिंता के आर्टिकल 2.12 के तहत सजा सुनाई जा सकती है। इसमें खिलाड़ी, अंपायर और किसी भी मैच ऑफिशियल से फिजिकल कॉटैक्ट शामिल है।

विवादों से भरा रहा पूरा मैच

इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए पूरा मैच विवादों से भरा रहा था। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 के स्कोर पर सिमट गई थी। श्रीलंका भी 9 विकेट के नुकसान पर इतने ही रन बना सकी। मैदान पर लाइट कम होने के कारण अंपायर सुपर ओवर करवाना नहीं चाह रहे थे। भारतीय कप्तान तिलक वर्मा के कहने पर सुपर ओवर हुआ। लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने मैदान पर आने में देरी कर दी। जिसके कारण रोशनी और खराब होती गई। तिलक फिर अंपायर से बहस करने लगे। श्रीलंका ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन का टारगेट दिया था। जिसके जवाब में भारतीय टीम 9 रन ही बना सकी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम