Home » देश » संसद में विपक्ष के हंगामे से कामकाज बाधित, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 3 अगस्त तक स्थगित,मानसून सत्र में कई अहम विधेयकों पर चर्चा नहीं हो सकी

संसद में विपक्ष के हंगामे से कामकाज बाधित, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 3 अगस्त तक स्थगित,मानसून सत्र में कई अहम विधेयकों पर चर्चा नहीं हो सकी

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा में कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और पारित होने की संभावना थी, लेकिन विपक्ष के लगातार हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही। अंततः लोकसभा. . .

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा में कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और पारित होने की संभावना थी, लेकिन विपक्ष के लगातार हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही। अंततः लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें सोमवार, 3 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गईं।

लोकसभा में ये विधेयक थे एजेंडे में

लोकसभा में ‘जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026’ तथा ‘सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा और मतदान प्रस्तावित था। वहीं, राज्यसभा में ‘सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026’ पर चर्चा होनी थी।

गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया संशोधन विधेयक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026’ लोकसभा में पेश किया। यह विधेयक ‘जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969’ में संशोधन से संबंधित है। बाद में सदन ने इस विधेयक को पारित कर दिया।

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सपा का सरकार पर हमला

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मुद्दे को पूरे देश की आस्था का विषय बताते हुए कहा कि सरकार इस मामले में एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाती रहेगी।

धर्मेंद्र यादव ने लगाए गंभीर आरोप

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि श्रद्धालुओं को दान की रसीदें नहीं दी गईं, दान पेटी तक पहुंचने से पहले ही नकदी ली गई और सीसीटीवी में कथित अनियमितताओं के कई वीडियो रिकॉर्ड होने के बावजूद बाद में फुटेज हटा दिया गया। उन्होंने इस पूरे मामले पर संसद में चर्चा की मांग दोहराई।

राहुल गांधी की टिप्पणी भी चर्चा में

संसद परिसर में पत्रकारों ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान घायल दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिवारों की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सवाल पूछा। इस पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा, “आप बीजेपी के हो क्या?” उनकी यह टिप्पणी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई।

अगली बैठक 3 अगस्त को

हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों का नियमित कामकाज प्रभावित रहा। अब लोकसभा और राज्यसभा की अगली कार्यवाही सोमवार, 3 अगस्त से शुरू होगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम