ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी के अरविंद पल्ली के एक घर में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

सिलीगुड़ी के अरविंद पल्ली के एक घर में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी शहर के अरविंद पल्ली इलाके में शुक्रवार दोपहर एक घर में आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। एक मकान से. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी शहर के अरविंद पल्ली इलाके में शुक्रवार दोपहर एक घर में आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

एक मकान से अचानक आग की ऊंची लपटें निकलती दिखाई दीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय इलाके के एक मकान से अचानक आग की ऊंची लपटें निकलती दिखाई दीं। आग को तेजी से फैलता देख आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया और स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है।

वॉशिंग मशीन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी

स्थानीय निवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि वॉशिंग मशीन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

ADVERTISEMENT
Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम