Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » सिलीगुड़ी के महावीरस्थान फूल बाजार में अवैध वसूली का आरोप, बीजेपी ने उठाई आवाज, थाने में होगी लिखित शिकायत

सिलीगुड़ी के महावीरस्थान फूल बाजार में अवैध वसूली का आरोप, बीजेपी ने उठाई आवाज, थाने में होगी लिखित शिकायत

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के महावीरस्थान फूल बाजार में कथित अवैध वसूली को लेकर इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल बन गया है। आरोप है कि दूर-दराज़ इलाकों से आने वाले कई फूल व्यवसायी वर्षों से इस बाजार में व्यापार कर. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के महावीरस्थान फूल बाजार में कथित अवैध वसूली को लेकर इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल बन गया है। आरोप है कि दूर-दराज़ इलाकों से आने वाले कई फूल व्यवसायी वर्षों से इस बाजार में व्यापार कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं, लेकिन उनसे जबरन मोटी रकम वसूली जा रही है। व्यवसायियों के एक वर्ग का दावा है कि पैसे नहीं देने पर उन्हें बाजार में दुकान लगाने की अनुमति तक नहीं दी जाती।

वसूली से व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति और अधिक खराब

बताया जा रहा है कि ये छोटे व्यवसायी मुख्य रूप से फूल, बेलपत्र, दूर्वा और पूजा सामग्री बेचकर अपना जीवनयापन करते हैं। ऐसे में अतिरिक्त पैसे देने का दबाव उनके लिए बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की वसूली से उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक खराब हो रही है।

बीजेपी कार्यकर्ता ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं

मामला सामने आने के बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक महावीरस्थान फूल बाजार पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं, उनके नाम भी एकत्र किए गए हैं।

थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी

बीजेपी नेताओं ने कहा कि इस मामले को लेकर जल्द ही थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी। पार्टी का दावा है कि बाजार में किसी भी तरह की अवैध वसूली या तौलाबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, छोटे और सामान्य व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया गया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम