Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » सिलीगुड़ी में दुर्गोत्सव की हुई शुरुआत, राष्ट्रीय शक्ति संघ एवं पाठागार ने किया शहर का पहला खूँटी पूजन

सिलीगुड़ी में दुर्गोत्सव की हुई शुरुआत, राष्ट्रीय शक्ति संघ एवं पाठागार ने किया शहर का पहला खूँटी पूजन

सिलीगुड़ी। आगामी दुर्गापूजा की तैयारियों का शुभारंभ करते हुए सिलीगुड़ी में सबसे पहले राष्ट्रीय शक्ति संघ एवं पाठागार ने खूँटी पूजन संपन्न किया। बुधवार को आषाढ़ माह की शुभ तिथि पर चंपासारी स्थित श्रीगुरु स्कूल मैदान में भव्य आयोजन के. . .

सिलीगुड़ी। आगामी दुर्गापूजा की तैयारियों का शुभारंभ करते हुए सिलीगुड़ी में सबसे पहले राष्ट्रीय शक्ति संघ एवं पाठागार ने खूँटी पूजन संपन्न किया। बुधवार को आषाढ़ माह की शुभ तिथि पर चंपासारी स्थित श्रीगुरु स्कूल मैदान में भव्य आयोजन के साथ खूँटी पूजन किया गया।
शहर के अन्य पूजा समितियों द्वारा अभी तक खूँटी पूजन नहीं किए जाने के कारण इस आयोजन के साथ ही सिलीगुड़ी में दुर्गोत्सव की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही है। इस वर्ष क्लब अपने 44वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

क्लब हर वर्ष अपने अनूठे थीम पर करता है पूजा का आयोजन

सिलीगुड़ी के प्रमुख और बड़े बजट वाले पूजा आयोजनों में शामिल यह क्लब हर वर्ष अपने अनूठे थीम, आकर्षक पंडाल, शानदार प्रकाश सज्जा और कलात्मक प्रतिमाओं के माध्यम से उत्तर बंगाल के लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। आयोजकों ने बताया कि इस बार भी पूजा में कई विशेष आकर्षण होंगे, हालांकि थीम का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।

इस साल बजट 15 से 20 लाख रुपये बढ़ा

क्लब के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पूजा का बजट लगभग 15 से 20 लाख रुपये बढ़ाया गया है। पंडाल निर्माण के लिए बाहरी कलाकारों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि इस बार पंडाल निर्माण में अधिक समय लगेगा, इसलिए खूँटी पूजन पहले ही कर लिया गया है। पंडाल के आंतरिक निर्माण कार्य की शुरुआत भी हो चुकी है।

44वें दुर्गोत्सव को यादगार बनाने की तैयारी में जुट क्लब

हर वर्ष की तरह इस बार भी पूजा परिसर में मेला, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए कई आकर्षणों की व्यवस्था की जाएगी। सामाजिक गतिविधियों में भी अग्रणी रहने वाला यह क्लब अपने 44वें दुर्गोत्सव को यादगार बनाने की तैयारी में जुट गया है। इसके साथ ही पूरे शहर में उत्सव का माहौल बनना शुरू हो गया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम