Home » बिजनेस » सोने के भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, महानगरों में प्रति 10 ग्राम Gold का हाजिर भाव चल रहा इतना

सोने के भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, महानगरों में प्रति 10 ग्राम Gold का हाजिर भाव चल रहा इतना

डेस्क। वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमतों में हल्का-फुल्का अंतर देखने को मिल रहा है, जो संकेत देता है कि फिलहाल सोने में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं है। हालांकि, जानकार का मानना है कि आने वाले दिनों में अमेरिका-ईरान. . .

डेस्क। वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमतों में हल्का-फुल्का अंतर देखने को मिल रहा है, जो संकेत देता है कि फिलहाल सोने में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं है। हालांकि, जानकार का मानना है कि आने वाले दिनों में अमेरिका-ईरान के बीच का टेंशन किस ओर जाता है, इस पर कीमत निर्भर करेगी।
सोने और चांदी की वायदा कीमतों में मंगलवार को और गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सुबह 09:43 बजे 5 जून की डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने के भाव में बीते सत्र के मुकाबले 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 1,53,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर टूट गया। इसी समय, 5 मई की डिलीवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत में बीते सत्र के मुकाबले 0.62 प्रतिशत की गिरावट आई और कीमत 2,50,971 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

महानगरों में प्रति 10 ग्राम सोने का हाजिर भाव

goodreturns के मुताबिक, आज देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिला, लेकिन बाजार का रुख कुल मिलाकर स्थिर बना हुआ है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट (99.9% शुद्धता) सोना ₹15,544 प्रति ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट (91.6%) की कीमत ₹14,250 और 18 कैरेट (75%) का भाव ₹11,662 प्रति ग्राम है।
वहीं मुंबई, कोलकाता और बैंगलुरु में सोने की कीमतें लगभग समान रहीं। यहां 24 कैरेट सोना ₹15,529 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,235 और 18 कैरेट ₹11,647 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में सोने के दाम अन्य शहरों के मुकाबले थोड़े ऊंचे हैं। यहां 24 कैरेट सोना ₹15,600 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,300 और 18 कैरेट ₹11,855 प्रति ग्राम दर्ज किया गया।
कुल मिलाकर, अलग-अलग शहरों में कीमतों में मामूली अंतर के बावजूद सोने का बाजार स्थिर बना हुआ है, जो निवेशकों के लिए संतुलित संकेत देता है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का रुख

tradingeconomics के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतें 4,800 डॉलर प्रति औंस के नीचे बनी हुई हैं और बाजार में दबाव जारी है। निवेशक सतर्क रुख अपनाए हुए हैं, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के संघर्षविराम की अवधि खत्म होने से पहले दूसरे दौर की वार्ता का इंतजार किया जा रहा है। मध्य पूर्व में जारी तनाव ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा असर डाला है, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा गहरा गया है और केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका भी मजबूत हुई है। इन कारकों का दबाव सोने की कीमतों पर साफ दिख रहा है। ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद से सोना अब तक 8% से ज्यादा गिर चुका है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम