Home » उत्तर प्रदेश » सोमनाथ में PM मोदी का रोड शो, मंदिर पहुंचे पीएम, रुद्राभिषेक किया, होगा कुंभाभिषेक

सोमनाथ में PM मोदी का रोड शो, मंदिर पहुंचे पीएम, रुद्राभिषेक किया, होगा कुंभाभिषेक

सोमनाथ (गुजरात) । पीएम मोदी गुजरात दौरे पर हैं और सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होने के लिए सोमनाथ मंदिर में पहुंच चुके हैं। ये महोत्सव गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के. . .

सोमनाथ (गुजरात) । पीएम मोदी गुजरात दौरे पर हैं और सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होने के लिए सोमनाथ मंदिर में पहुंच चुके हैं। ये महोत्सव गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज का दिन बेहद खास है और आज मंदिर में 11 पवित्र तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेक भी किया जाएगा और ध्वजारोहण भी होगा। मंदिर में होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। पीएम मोदी के आने और मंदिर के विशेष आयोजन को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी आज सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे।

पीएम मोदी ने गिर सोमनाथ में रोड शो किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिर सोमनाथ में रोड शो किया। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद हैं। पीएम मोदी आज सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे।

हजारों भक्त पीएम का स्वागत करने के लिए उत्साहित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो से पहले गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, आज हजारों सोमनाथ भक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए ‘जय सोमनाथ-जय सोमनाथ’ के नारों के साथ उत्साहपूर्वक पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार हैं। पीएम मोदी कुछ ही देर में सोमनाथ पधारेंगे। सोमनाथ अमृत महोत्सव के इस पावन अवसर पर भगवान सोमनाथ की पूजा अर्चना करेंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीं शुभकामनाएं

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा कि आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के दिव्य प्रतीक श्री सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सोमनाथ से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें।

उत्सव हमारी अटूट आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान का अखंड शंखनाद: रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सनातन संस्कृति के उत्थान और राष्ट्रीय अस्मिता के अमिट प्रतीक, श्री सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होना प्रत्येक भारतवासी के लिए ऐतिहासिक गौरव का विषय है। पीएम मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित यह भव्य उत्सव हमारी अटूट आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान का अखंड शंखनाद है। यह पावन अवसर भारत की दिव्य चेतना और संकल्पशक्ति को नमन करने का है।

सोमनाथ भारत की उसी अपराजेय चेतना का प्रतीक: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आज का दिन भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और आत्मगौरव का एक ऐतिहासिक क्षण है। पीएम मोदी सोमनाथ धाम पहुंच रहे हैं, जहां पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह केवल एक मंदिर का उत्सव नहीं बल्कि उस अमर सभ्यता का उत्सव है, जिसने अनेकों आक्रमणों, संघर्षों और विध्वंस के बाद भी अपनी आस्था, संस्कृति और आत्मबल को अक्षुण्ण बनाए रखा। सोमनाथ भारत की उसी अपराजेय चेतना का प्रतीक है, जो हर बार नए तेज और नए संकल्प के साथ उठ खड़ी होती है।
उन्होंने कहा कि सोमनाथ का इतिहास हमें बताता है कि राष्ट्र केवल सीमाओं से नहीं बल्कि साझा संस्कारों, श्रद्धा और एकात्म भाव से जीवित रहता है। सरदार पटेल के संकल्प, डॉ. राजेंद्र प्रसाद के प्रेरणादायी संदेश और असंख्य वीरों व भक्तों के त्याग से पुनर्जीवित हुआ यह धाम आज विकास और विरासत भी के मंत्र का दिव्य प्रतीक बन चुका है। प्रभास तट से उठती लहरें आज भी यही संदेश देती हैं कि भारत की आत्मा सनातन है, अविनाशी है और सदैव विश्व का मार्गदर्शन करती रहेगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम