Home » शिक्षा » हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 10वीं के नतीजे जारी, 83.87% रहा रिजल्ट; अनमोल ने किया टॉप, 700 में से मिले 699 अंक

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 10वीं के नतीजे जारी, 83.87% रहा रिजल्ट; अनमोल ने किया टॉप, 700 में से मिले 699 अंक

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल 83.87 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में अनमोल ने टॉप किया है। इन्होंने 700 में से. . .

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल 83.87 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में अनमोल ने टॉप किया है। इन्होंने 700 में से 699 अंक हासिल किए हैं। बोर्ड चेयरमैन ने अनमोल को बधाई देते हुए उनके अंकों की तारीफ की। साथ ही उनसे फोन पर बात करने की इच्छा जताई है. बोर्ड चेयरमैन ने सभी टॉपर स्टूडेंट्स की मेहनत की जमकर तारीफ की. वहीं, सेकंड टॉपर के मार्क्स 698 हैं।

दूसरे नंबर पर 698 लेकर अभिनव मेहता जो कि गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना के छात्र हैं। 698 लेकर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर की छात्रा पूर्णिमा शर्मा भी दूसरे नंबर पर रही हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम