Home » बिजनेस » इजरायल-ईरान जंग के बीच सोना-चांदी सस्ता, जाने आपके शहर में आज कितना है लेटेस्ट रेट

इजरायल-ईरान जंग के बीच सोना-चांदी सस्ता, जाने आपके शहर में आज कितना है लेटेस्ट रेट

मुंबई। इजरायल-ईरान जंग के बीच सोने और चांदी की वायदा कीमत में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सुबह 10:08 बजे 2 अप्रैल की डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने की कीमत बीते सत्र के मुकाबले. . .

मुंबई। इजरायल-ईरान जंग के बीच सोने और चांदी की वायदा कीमत में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सुबह 10:08 बजे 2 अप्रैल की डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने की कीमत बीते सत्र के मुकाबले 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,62,886 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इसी समय, 5 मई की डिलीवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत में बीते सत्र के मुकाबले 0.59 प्रतिशत की गिरावट आई और कीमत 2,76,217 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

महानगरों में सोने का हाजिर भाव

आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बैंगलोर में सोने के दामों में हल्की भिन्नता देखी जा रही है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव इस प्रकार हैं:

दिल्ली

24 कैरेट (99.9% शुद्धता): ₹16,346 प्रति ग्राम
22 कैरेट (91.6% शुद्धता): ₹14,985 प्रति ग्राम
18 कैरेट (75% शुद्धता): ₹12,263 प्रति ग्राम

मुंबई

24 कैरेट: ₹16,331 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,970 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹12,248 प्रति ग्राम

कोलकाता

24 कैरेट: ₹16,331 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,970 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹12,248 प्रति ग्राम

चेन्नई

24 कैरेट: ₹16,495 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹15,120 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹12,950 प्रति ग्राम

बैंगलुरु

24 कैरेट: ₹16,331 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,970 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹12,248 प्रति ग्राम

ग्लोबल मार्केट में सोना चढ़ा

बुधवार को सोने की कीमत में बढ़त जारी रही और यह लगभग 5,210 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। पिछली कारोबारी सत्र की तेजी को आगे बढ़ाते हुए निवेशक मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के चलते सतर्क बने रहे। पेंटागन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर अब तक के सबसे तीव्र हमले किए हैं और यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक इस्लामिक गणराज्य पर विजय नहीं मिलती। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों ने संकेत दिया था कि संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है, लेकिन पेंटागन के कड़े रुख ने बाजार में अस्थिरता बढ़ा दी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम