Home » पश्चिम बंगाल » कोलकाता के बागबाज़ार घाट पर CM सुवेंदु अधिकारी ने लगाई झाडू, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कोलकाता के बागबाज़ार घाट पर CM सुवेंदु अधिकारी ने लगाई झाडू, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कोलकाता। राज्य सरकार के ‘स्वच्छता से स्वागत’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार सुबह कोलकाता के बागबाजार मायर घाट पर विशेष सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू उठाकर घाट परिसर की सफाई की और. . .

कोलकाता। राज्य सरकार के ‘स्वच्छता से स्वागत’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार सुबह कोलकाता के बागबाजार मायर घाट पर विशेष सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू उठाकर घाट परिसर की सफाई की और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

झाड़ू लगाकर मुख्यमंत्री ने दिया जनभागीदारी का संदेश

सफाई अभियान के दौरान मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी घाट की सीढ़ियों और आसपास के क्षेत्र में झाड़ू लगाते नजर आए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है। मुख्यमंत्री की इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

सफाई अभियान शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री ने बागबाजार मायर घाट परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को स्वच्छता अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

मंत्री अग्निमित्रा पॉल और तापस रॉय भी रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री अग्निमित्रा पॉल और तापस रॉय भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने भी सफाई अभियान में भाग लिया और लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले विशेष तैयारी

जानकारी के अनुसार, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता दौरे से पहले राज्य सरकार ने ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य शहर के प्रमुख घाटों, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थानों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना है, ताकि आगंतुकों को एक साफ-सुथरा वातावरण मिल सके।

स्वच्छता और जनजागरूकता पर सरकार का जोर

राज्य सरकार का कहना है कि यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने अभियान को विशेष महत्व प्रदान किया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम