Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

तमंचा और कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मालदा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध तमंचा व कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुराने मालदा थाने की पुलिस ने बुधवार की देर रात साहापुर ग्राम पंचायत के बिमल दास कॉलोनी क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान सुबामा हालदार और विकास हालदार के रूप में हुई है। उनका घर बिमल दास कॉलोनी इलाके में है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध पाइप गन और एक राउंड कारतूस बरामद किया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस को लग रहा है कि बदमाश इलाके में लूट की नीयत से तमंचे के साथ जमा हुए थे। लेकिन अच्छी बात है कि पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों को को मालदा कोर्ट में पेश किया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.