ADVERTISEMENT
Home » राजनीति » पंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम बाहर, लगाया राजनीतिक बदले की भावना का आरोप

पंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम बाहर, लगाया राजनीतिक बदले की भावना का आरोप

नई दिल्ली । पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटने के बाद विवाद छिड़ गया है। चड्ढा ने आरोप लगाया है कि वोटर लिस्ट के मसौदे में उनका नाम. . .

नई दिल्ली । पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटने के बाद विवाद छिड़ गया है। चड्ढा ने आरोप लगाया है कि वोटर लिस्ट के मसौदे में उनका नाम गलत तरीके से ‘शिफ्टेड’ (दूसरी जगह चले जाने वाला) दर्ज किया गया है। उन्होंने इसे चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन और राजनीतिक प्रतिशोध का स्पष्ट मामला बताया है।

वोटर लिस्ट में ‘शिफ्टेड’ मार्क किए जाने पर आपत्ति

राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और उनका मतदाता पहचान पत्र मोहाली में पंजीकृत है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए उन्होंने इसे महज कोई लिपिकीय चूक मानने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका नाम जानबूझकर काटा गया है, जो नियमों के पूरी तरह खिलाफ है।

अक्टूबर 2026 में जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

चड्ढा ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक ड्राफ्ट मतदाता सूची है, अंतिम सूची नहीं। वर्तमान में ‘दावे और आपत्तियां’ दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है, जिसके तहत सुधार के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वह एसआईआर दिशानिर्देशों के तहत उपलब्ध उपायों का उपयोग कर रहे हैं। इस प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची अक्टूबर 2026 में प्रकाशित की जाएगी।

ADVERTISEMENT

प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप

चड्ढा ने सवाल उठाया कि जमीनी स्तर के बीएलओ से लेकर एईआरओ, ईआरओ और मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक सभी कर्मचारी पंजाब सरकार के अधीन आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन अधिकारियों की पोस्टिंग, ट्रांसफर और करियर सरकार के हाथ में होने के कारण उन पर राजनीतिक दबाव बनाया जाता है और इसी दबाव के तहत यह कदम उठाया गया है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम