Home » मनोरंजन » देखें Dhurandhar 2 Trailer: जारी हुआ ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, :रणवीर सिंह का खतरनाक रूप, देश के दुश्‍मनों पर मौत बनकर बरसा हमजा अली मजारी

देखें Dhurandhar 2 Trailer: जारी हुआ ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, :रणवीर सिंह का खतरनाक रूप, देश के दुश्‍मनों पर मौत बनकर बरसा हमजा अली मजारी

डेस्क। फाइनली ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो एकदम झामफाड़ है और रिलीज होते ही छा गया है। रणवीर सिंह ने एक बार फिर हमजा और जसकिरत सिंह बनकर चौंका दिया है। जहां ‘धुरंधर’ में हमजा. . .

डेस्क। फाइनली ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो एकदम झामफाड़ है और रिलीज होते ही छा गया है। रणवीर सिंह ने एक बार फिर हमजा और जसकिरत सिंह बनकर चौंका दिया है। जहां ‘धुरंधर’ में हमजा ने रहमान डकैत के गैंग में घुसकर उसका सफाया कर दिया था, वहीं अब दूसरे पार्ट में उसका ल्यारी पर शासन और जसकिरत सिंह की कहानी दिखाई जाएगी। इसके अलावा कई उन सवालों के जवाब भी दर्शकों को मिलेंगे, जो फिल्म का पहला पार्ट देखने के बाद मन में खड़े हुए थे। ‘धुरंधर 2’ में ‘बड़े साहब’ कौन हैं, इससे भी पर्दा उठेगा। ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर को पहले 6 मार्च को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे एक दिन पोस्टपोन कर दिया गया, जिससे फैंस बेचैन हो उठे थे। और अब फाइनली ‘धुरंधर 2’ की धाकड़ झलक देख वो खुशी से झूम उठे हैं।
‘धुरंधर 2’ जब कुछ समय पहले टीजर रिलीज किया गया था, तो उसे देख फैंस निराश हो गए थे। डायरेक्टर आदित्य धर ने उसमें कुछ नया दिखाने के बजाय वही झलक दिखा दी थी, जो थिएटर्स में ‘धुरंधर’ के आखिर में दिखाई गई थी। लेकिन ट्रेलर में एकदम नया मसाला देखने को मिला है। ट्रेलर इतना जबरदस्त और इतने सारे ट्विस्ट से भरा है कि इसने बेचैनी बढ़ा दी है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और संजय दत्त भी होंगे। साथ ही रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, ट्रेलर में अक्षय खन्ना की झलक कहीं भी नहीं है।

‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में क्या है?

‘धुरंधर’ के ट्रेलर की शुरुआत एक सीन से होती है, जिसमें एक शख्स, आर. माधवन से कह रहा है- हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है। पड़ोस में ही रहते हैं हम। गूदेभर का जोर लगा लो, और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो।’ इसके बाद ट्रेलर फ्लैशबैक में चला जाता है। दिखाया जाता है कि कैसे हमजा अली ने रहमान डकैत को मौत के घाट उतारा, कैसे उसने ल्यारी में अपनी जड़ें जमाईं और रहमान के साथ-साथ अरशद पप्पू के गैंग का खात्मा किया। फिर दिखाया जाता है कि रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी की सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन होने लगता है।

रहमान डकैत के बाद ल्यारी का नया बादशाह कौन?

सवाल उठता है कि रहमान डकैत की मौत के बाद कौन ल्यारी का नया बादशाह बनेगा? एक तरफ हमजा को मार-धाड़ करते दिखाया जाता है और फिर दूसरी ओर एंट्री होती है जसकिरत सिंह रंगी की। फिर दिखाया जाता है कि जसकिरत रंगी कैसे एसपी असलम के साथ मिलकर आईएसआई मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) को नाकों चने चबवाता है। वह मौत बनकर मेजर इकबाल और बाकी दुश्मनों पर बरस पड़ता है। उसकी आंखों का खौफ और गुस्सा ऐसा है कि देखते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

क्या हो सकता है ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में?

‘धुरंधर’ में 26/11 के हमले के अलावा कई और घटनाएं दिखाई गई थीं। अब दूसरे पार्ट में हमजा (रणवीर सिंह) उन सभी का बदला लेता नजर आएगा। इसमें हमजा के अतीत के बारे में भी दिखाया जाएगा। पता चलेगा कि वह एक आदमी से कैसे खतरनाक भारतीय जासूस बना। चूंकि, दूसरे पार्ट में फ्लैशबैक के भी सीन्स होंगे, ऐसे में संभव है कि रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना भी नजर आएं।

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर उड़ाएगी गर्दा, 19 मार्च को रिलीज

‘धुरंधर’ 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, पर अब यह एक दिन पहले थिएटर्स में आएगी। 18 मार्च को इसके प्रीव्यू शोज दिखाए जाएंगे। ‘धुरंधर’ ने दिसंबर 2025 में रिलीज होने पर बंपर कमाई की थी, और कई रिकॉर्ड बनाए थे। कुछ ऐसा ही कारनामा ‘धुरंधर 2’ भी करेगी क्योंकि इसकी सोलो रिलीज है। करीब एक महीने तक इसके सामने कोई और बड़ी रिलीज नहीं है। पहले ‘धुरंधर 2’ के साथ यश की ‘टॉक्सिक’ रिलीज हो रही थी, पर अब वह भी पोस्टपोन हो गई है और अब 4 जून को रिलीज होगी। ऐसा फैसला ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद मिडल ईस्ट में बिगड़े हालातों को देखते हुए लिया गया है।

‘धुरंधर 2’ ओपनिंग डे पर करेगी 100 करोड़ की कमाई?

माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का अब रिलीज होने पर भौकाल मचा देगी और ओपनिंग डे पर 100 करोड़ की कमाई करेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अब इसके सामने कोई फिल्म नहीं है। सिर्फ यश की ‘टॉक्सिक’ थी, जो पोस्टपोन हो चुकी है। बस पवन कल्याण की ‘उस्‍ताद भगत सिंह’ जरूर 19 मार्च को रिलीज है, जो ‘धुरंधर 2’ को टक्कर दे सकती है। पर देखा जाए तो पवन कल्याण का हिंदी बेल्ट में उतना दबदबा नहीं रहा है, ऐसे में इसका ‘धुरंधर 2’ को टक्कर देना मुश्किल माना जा रहा है। ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर देश में 28 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड 41.25 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया था। माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम