डेस्क। इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड यानी पीएसईबी (PSEB) ने 13 मई को रिजल्ट की घोषणा कर दी. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और साथ ही अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।हालांकि ओरिजिनल मार्कशीट के लिए छात्रों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि यह मार्कशीट उन्हें अपने स्कूल से मिलेगी, जो कुछ दिनों के बाद बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा.।
परीक्षा में शामिल हुए छात्र सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट की नहीं बल्कि डिजिलॉकर पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा पीएसईबी का रिजल्ट एसएमएस के जरिए चेक किया जा सकता है। इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल में PB12<रोल नंबर> लिखकर 5676750 पर भेजना होगा और थोड़ी देर के बाद रिजल्ट उसी मोबाइल पर भेज दिया जाएगा। पीएसईबी की कक्षा 12वीं की परीक्षा इस साल 17 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।
वेबसाइट पर कैसे देखें रिजल्ट?
सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
फिर होम पेज पर ‘रिजल्ट’ पर क्लिक करें.
उसके बाद ‘कक्षा 12वीं के परिणाम’ पर क्लिक करें और अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें.
अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा.
मार्कशीट को डाउनलोड करके उसे बाद में उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें.
कैसा रहा था पिछले साल का रिजल्ट?
पिछले साल पंजाब बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम 14 मई को घोषित किए थे और परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थीं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 27 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थीं।पिछले वर्ष कुल पासिंग प्रतिशत 93 फीसदी रहा था यानी परीक्षा में शामिल हुए कुल 2,65,388 छात्रों में से 2,41,506 छात्र पास घोषित किए गए थे।