Home » पश्चिम बंगाल » पश्चिम बंगाल में नए मुख्यमंत्री के नाम पर आज लगेगी मुहर, BJP विधायक दल की बैठक में गृहमंत्री शाह भी रहेंगे मौजूद

पश्चिम बंगाल में नए मुख्यमंत्री के नाम पर आज लगेगी मुहर, BJP विधायक दल की बैठक में गृहमंत्री शाह भी रहेंगे मौजूद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रकिया आज (शुक्रवार को) शुरू हो रही है। आज कोलकाता में दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बतौर पर्यवेक्षक इस बैठक में मौजूद रहेंगे।. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रकिया आज (शुक्रवार को) शुरू हो रही है। आज कोलकाता में दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बतौर पर्यवेक्षक इस बैठक में मौजूद रहेंगे। ओडिशा के सीएम मोहन माझी सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। दोनों नेता पश्चिम बंगाल के बीजेपी विधायकों का मन टटोलेंगे। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। विधायक दल के नेता के चुनाव के बाद बीजेपी नेता राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

बीजेपी ने शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की तैयारी की

इसके बाद, कल यानी 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा। बीजेपी ने शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की तैयारी की है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। साथ ही, 20 राज्यों के सीएम भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं।
वहीं, तमिलनाडु में भी सरकार गठन पर सस्पेंस आज खत्म हो सकता है। जोसेफ विजय चंद्रशेखर की पार्टी TVK के नेताओं ने CPI और CPM से मुलाकात की है। इसके बाद, आज CPI और CPM आज बैठक कर विजय को समर्थन देने का ऐलान कर सकते हैं। विजय के पास अपनी पार्टी और कांग्रेस मिलाकर 112 विधायकों का समर्थन है। उन्हें 6 विधायकों की जरूरत है। लेफ्ट के पास चार विधायक हैं।
विजय को VCK भी समर्थन दे सकती है। हालांकि, VCK नेता एसएस बालाजी ने कहा है कि उनकी पार्टी ने अभी TVK को समर्थन देने पर कोई फैसला नहीं लिया है। उनकी पार्टी तभी समर्थन पर विचार करेगी, जब TVK यह भरोसा दिलाए कि वह BJP या RSS के दबाव में नहीं आएगी। एसएस बालाजी ने साथ ही कहा कि राज्यपाल को TVK चीफ विजय को सरकार बनाने के लिए बुलाना चाहिए। पढ़ें पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से जुड़ी हर सियासी हलचल का अपडेट।

तमिलनाडु: VCK आज समर्थन पर करेगी फैसला

चेन्नई में विदुथलाई चिरुथाइगल काची यानी VCK आज शाम अपनी उच्च स्तरीय समिति की बैठक करेगी। डीएमके गठबंधन का औपचारिक हिस्सा रही वीसीके ने राज्य विधानसभा चुनावों में दो सीटें जीती हैं। वह, विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने पर विचार कर सकती है।

तमिलनाडु: नई सरकार के गठन पर आज खत्म हो सकता है सस्पेंस

वहीं, तमिलनाडु में नई सरकार के गठन पर आज सस्पेंस खत्म हो सकता है। TVK के समर्थन की अपील पर आज लेफ्ट के नेताओं की बैठक में फैसला होगा। TVK ने साफ किया कि अगर DMK या AIADMK की तरफ से सरकार बनाने का दावा पेश हुआ तो उसके सभी 108 विधायक इस्तीफा दे देंगे।

बंगाल: दोपहर 2 बजे होगी BJP विधायक दल की बैठक

पश्चिम बंगाल में आज सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की मीटिंग दोपहर 2 बजे होगी। इसमें सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। फिर, 9 मई को कोलकाता ब्रिगेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण होगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रियों सहित NDA शासित 20 राज्यों के सीएम शामिल होंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम