मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का सब्जेक्ट रितेश देशमुख की भावनाओं के साथ भी जुड़ा हुआ है। इसी बीच रितेश देशमुख का एक एक्स पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो गया है। पोस्ट में रितेश देशमुख में बाबा बागेश्वर के छत्रपति शिवाजी महाराज पर किए एक कमेंट पर गुस्सा जाहिर किया है और रिएक्ट किया है।
रितेश देखमुक का पोस्ट
X अकाउंट पर रितेश देशमुख ने मराठी में लिखा, ‘जब कोई आकर हमारे पूजनीय देवता के बारे में कुछ विकृत बकवास करता है, तो एक शिवप्रेमी और शिवभक्त के रूप में यह अस्वीकार्य और आक्रोशजनक है। विरासत को नीचा दिखाने के ऐसे व्यर्थ प्रयास बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। लेकिन जिस प्रकार सह्याद्री पर्वत श्रृंखलाएं लाखों वर्षों से अस्तित्व में हैं, उसी प्रकार वह नाम भी करोड़ों वर्षों तक कायम रहेगा। और वह नाम है क्षत्रिय वंश का, सिंहासन के स्वामी, सम्राटों के सम्राट, छत्रपति महाराज।’
बाबा बागेश्वर का बयान
नागपुर में भारदुर्ग शक्तिस्थल की नींव रखने के समारोह के दौरान बागेश्वर बाबा द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों के बाद लोगों ने कड़ी आलोचना का सामना किया। उन्होंने कहा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज युद्ध लड़ते-लड़ते बहुत थक गए थे; वे पूरी तरह से टूट चुके थे। एक दिन वे रामदास स्वामी के पास गए। उन्होंने अपना मुकुट उतारकर नीचे रख दिया और कहा, ‘मैं अब और युद्ध नहीं लड़ना चाहता। आप इस मुकुट की देखभाल कीजिए। आप इस राज्य का कार्यभार संभालिए।’