Home » पश्चिम बंगाल » शानदार जीत के बाद पश्चिम बंगाल के पर्यवेक्षक बनाए गए अमित शाह, जानें असम की जिम्मेदारी किसे मिली

शानदार जीत के बाद पश्चिम बंगाल के पर्यवेक्षक बनाए गए अमित शाह, जानें असम की जिम्मेदारी किसे मिली

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी को शानदार जीत हासिल हुई है। ऐसे में दोनों ही राज्यों में सरकार बनना तय है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अमित. . .

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी को शानदार जीत हासिल हुई है। ऐसे में दोनों ही राज्यों में सरकार बनना तय है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह को अपना केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

असम के लिए क्या फैसला?

बीजेपी ने असम में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को अपना केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बीजेपी ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के क्या रहे नतीजे?

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को सामने आ गए। दोनों ही राज्यों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया और अब दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार बनना तय है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 207 सीटें हासिल की हैं और तृणमूल कांग्रेस केवल 80 सीटों पर ही सिमट गई। कांग्रेस को 2, AJUP को 2 और CPIM को एक सीट हासिल हुई है। यानी पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार है।
असम में भी बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार है। यहां बीजेपी ने 82 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 19 और BOPF ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है। AGP ने 10 और AIUDF ने 2 सीटें हासिल की हैं।
दोनों ही राज्यों में विपक्ष कमजोर है क्योंकि बीजेपी को प्रचंड जनादेश मिला है। हालांकि अभी दोनों राज्यों में सीएम का ऐलान होना है इसीलिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। अब देखना ये होगा कि असम और पश्चिम बंगाल में कौन विधायक दल का नेता बनता है और कौन राज्य का सीएम बनता है। बीजेपी ने पहले भी अपने फैसलों से जनता को चौंकाया है। इस बार क्या होगा, वह तो वक्त ही बताएगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम