Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी की महिलाओं को आत्मरक्षा में निपुण बना रहे ब्लैक बेल्टेड विजय दास

सिलीगुड़ी की महिलाओं को आत्मरक्षा में निपुण बना रहे ब्लैक बेल्टेड विजय दास

सिलीगुड़ी। अगर आप अपनी रक्षा नहीं कर सकते तो जीवन में कभी भी खतरे का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही शरीर को फिट रखने में भी यह सहायक होता है। इसलिए सबसे पहले आत्मरक्षा सीखने के लिए तैयार. . .

सिलीगुड़ी। अगर आप अपनी रक्षा नहीं कर सकते तो जीवन में कभी भी खतरे का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही शरीर को फिट रखने में भी यह सहायक होता है। इसलिए सबसे पहले आत्मरक्षा सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए। सिलीगुड़ी स्पोर्ट्स कराटे अकैडमी के प्रमुख ब्लैक बेल्टेड विजय दास ने दिल्ली में हुई घटना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की तारीख में हर महिला के लिए आत्मरक्षा सीखना बहुत जरूरी है।
अपने अकैडमी के साथ ही विजय दास कई एनजीओ से जुड़कर महिलाओं को निःशुल्क कराटे ट्रेनिंग भी देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कराटे में महारत हासिल करना हर महिला या लड़की के लिए बहुत जरूरी है। लड़कियों के मामले में उन्होंने अभिभावकों को अधिक जागरूक रहने को कहा। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ कराटे सीखने को प्राथमिकता दी। खुद की सुरक्षा के लिए हर लड़की से उन्होंने कराटे सीखने का आग्रह किया है।