Home » मनोरंजन » ‘कजिन ने गंदी हरकत की, प्रेग्नेंट होने का डर था’, कनिका मान का चौंकाने वाला खुलासा, करने लगीं अबॉर्शन की कोशिश

‘कजिन ने गंदी हरकत की, प्रेग्नेंट होने का डर था’, कनिका मान का चौंकाने वाला खुलासा, करने लगीं अबॉर्शन की कोशिश

डेस्क। ‘नागिन 7’ की एक्ट्रेस कनिका मान ने हाल ही में ऐसी घटना के बारे में बात की है, जिससे शायद हर लड़की गुजर चुकी है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके कजिन ने ही उनके साथ बचपन में गंदी हरकत. . .

डेस्क। ‘नागिन 7’ की एक्ट्रेस कनिका मान ने हाल ही में ऐसी घटना के बारे में बात की है, जिससे शायद हर लड़की गुजर चुकी है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके कजिन ने ही उनके साथ बचपन में गंदी हरकत की थी, जिसके बाद वो डर गईं कि कहीं प्रेग्नेंट न हो जाएं।

कनिका मान के कजिन ने की गंदी हरकत

कनिका मान फिलहाल ‘नागिन 7’ में नजर आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने जीवन, करियर और परिवार के बारे में खुलकर बात की। एक इंटरव्यू में, एक्ट्रेस ने एक रूढ़िवादी परिवार में पली-बढ़ी होने, अपने पिता की बात न मानने और उन्हें बिना बताए अपनी पहली फिल्म की शूटिंग करने के बारे में बताया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बचपन में उनके कजिन ने ही उनके साथ घटिया हरकत करने की कोशिश की थी।
टीवी एक्ट्रेस कनिका मान को टीवी शो ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ से प्रसिद्धि मिली। हॉटरफ्लाई से बातचीत में कनिका ने खुलासा किया कि बचपन में उसके चचेरे भाई ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। उसने उन्हें गलत तरीके से छुआ था।

कनिका मान के साथ कजिन ने की गंदी हरकत

इस घटना से वह इतनी डर गई थीं कि उन्हें यह चिंता सताने लगी कि कहीं वह प्रेग्नेंट न हो जाएं। उस उम्र में कनिका को गर्भावस्था के बारे में कुछ भी समझ नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘मैं तब चौथी क्लास में थी। मुझे नहीं पता था कि बच्चा कैसे होता है। मैंने पपीता खाने से अबॉर्शन की कहानियां सुनी थीं।’

अबॉर्शन का सोचकर पपीता खाती थीं कनिका

कनिका ने कहा, ‘मैं डर के मारे ज्यादा पपीता खाती थी। घर पर मेरी भाभी या चाची ऐसी बातें कहती रहती थीं। मुझे डर था कि अगर मैं गर्भवती हो गई तो पपीता खाने से नहीं होऊंगी।’ कनिका ने बताया कि बचपन में जब वह छुट्टियों पर जाया करती थीं तो उनका चचेरा भाई था जो उनके साथ घटिया हरकत करता था।

डर के मारे माता-पिता को नहीं बताया

उस समय एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता को इसके बारे में नहीं बताया था। कनिका बहुत डरी हुई थीं, उन्हें डर था कि कहीं उन्हें ही दोषी न ठहरा दिया जाए। कनिका ने अपने माता-पिता को इस बारे में कुछ साल पहले ही बताया था। इस घटना ने बचपन में उनके मन पर गहरा असर छोड़ा। कई साल बाद, वह इससे उबरने में कामयाब रहीं।

घरवालों से छिप-छिपाकर शुरू किया काम

कनिका मान का परिवार नहीं चाहता था कि वो शोबिज में आएं लेकिन उन्होंने परिवार के खिलाफ जाने का फैसला किया और छिप-छिपाकर काम भी शुरू कर दिया। उनके माता-पिता को बहुत बाद में पता चला था कि कनिका ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम