ADVERTISEMENT
Home » मनोरंजन » यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर मचा रहा तहलका, 14 घंटे में 14 मिलियन व्यूज; फैंस बोले- ‘एनिमल-पुष्पा सब पानी कम’

यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर मचा रहा तहलका, 14 घंटे में 14 मिलियन व्यूज; फैंस बोले- ‘एनिमल-पुष्पा सब पानी कम’

यश के फैंस जिस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार आ गया। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का धमाकेदार ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज कर दिया गया। रिलीज. . .

यश के फैंस जिस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार आ गया। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का धमाकेदार ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज कर दिया गया। रिलीज होते ही ट्रेलर ने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तहलका मचा दिया। महज 14 घंटे में इसे 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।यश के खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और डबल रोल की झलक ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस यश की तुलना ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा’ जैसे चर्चित किरदारों से करते हुए नजर आ रहे हैं।

4 मिनट 38 सेकेंड के ट्रेलर में खौफ, एक्शन और खून-खराबा

‘टॉक्सिक’ का 4 मिनट 38 सेकेंड लंबा ट्रेलर एक बेहद डरावने और इमोशनल सीन से शुरू होता है। एक घायल बच्चा यश के किरदार राया से माफी मांगते हुए कहता है कि अब से वह उसकी हर बात मानेगा। इसके तुरंत बाद गोली चलती है और ट्रेलर की कहानी हिंसा, खून-खराबे और गैंगस्टर की दुनिया में प्रवेश कर जाती है।ट्रेलर में यश का ऐसा अवतार देखने को मिलता है, जो उनके पिछले किरदारों से काफी अलग और ज्यादा डार्क नजर आ रहा है।

यश निभाएंगे दो बिल्कुल अलग किरदार

ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत यश का डबल रोल है। वह फिल्म में राया और रूमी नाम के दो किरदार निभाते नजर आएंगे।राया लंबे बाल और घनी दाढ़ी वाला खतरनाक गैंगस्टर है, जिसकी दुनिया अपराध और सत्ता के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं रूमी छोटे बाल, क्लीन शेव लुक और टैटू के साथ दिखाई देता है। कहानी में रूमी अपने ही पिता राया के खिलाफ खड़ा होता नजर आता है।दोनों किरदारों का लुक और अंदाज एक-दूसरे से पूरी तरह अलग है, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

ADVERTISEMENT

नयनतारा से कियारा तक, ट्रेलर में दिखी सितारों की झलक

‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत की भी झलक देखने को मिलती है।हालांकि ट्रेलर में इन किरदारों की कहानी को पूरी तरह उजागर नहीं किया गया है, लेकिन उनकी मौजूदगी ने फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

14 घंटे में 14 मिलियन व्यूज, यूट्यूब पर छाया ‘टॉक्सिक’

‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 अगस्त को शाम 7 बजकर 1 मिनट पर रिलीज किया गया था। रिलीज के करीब 14 घंटे के भीतर ही ट्रेलर ने 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया।यूट्यूब पर ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कमेंट सेक्शन में फैंस यश के लुक और एक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

‘रावण भी इसके सामने सिविलाइज्ड’, फैंस ने जमकर की तारीफ

यश की ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ दर्शकों का कहना है कि यश का यह अवतार उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा डार्क और खतरनाक है।एक फैन ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि जब फिल्म को ‘बड़ों के लिए फेयरीटेल’ कहा गया था, तो मेकर्स मजाक नहीं कर रहे थे। वहीं दूसरे फैन ने यश के अंदाज की तुलना ‘रॉकी भाई’ से करते हुए ट्रेलर को तबाही बताया।कुछ फैंस तो मजाकिया अंदाज में यहां तक कह रहे हैं कि ‘टॉक्सिक’ में यश का लुक देखने के बाद ‘रामायण’ में उनका रावण भी ज्यादा सिविलाइज्ड नजर आता है।

1940 से 1970 के गोवा की माफिया दुनिया दिखाएगी फिल्म

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ की कहानी 1940 से 1970 के बीच के गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में ड्रग व्यापार, माफिया नेटवर्क, अपराध और सत्ता की काली दुनिया को दिखाया जाएगा।यश के डबल रोल, जबरदस्त एक्शन और डार्क कहानी की झलक ने फिल्म के ट्रेलर को खास बना दिया है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि बड़े पर्दे पर ‘टॉक्सिक’ यश के इन दोनों किरदारों की कहानी को किस तरह पेश करती है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम