सिलिगुड़ी। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। मामले में प्रधान नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आरोपी शिक्षक ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की
सूत्रों के अनुसार, आरोपी शिक्षक की पहचान पीतम घोष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले रविवार को नाबालिग छात्रा ट्यूशन क्लास के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी शिक्षक ने कथित रूप से उसके साथ अभद्र व्यवहार करने और गलत तरीके से छूने की कोशिश की। छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची।
छात्राओं के साथ कई बार अश्लील बातें कर चुका है
डर और मानसिक तनाव के कारण छात्रा ने शुरुआत में किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर अपने बड़े भाई को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने प्रधान नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले भी यह शिक्षक अन्य छात्राओं के साथ कई बार अश्लील बातें कर चुका है।
छात्राओं के साथ कई बार अश्लील बातें कर चुका है
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत जांच शुरू की और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों का यह भी कहना है कि आरोपी शिक्षक पर पहले भी कुछ छात्राओं के साथ अशोभनीय बातचीत करने के आरोप लगे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच मे जुट गयी है