Home » क्राइम » 2. 6 किलो ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

2. 6 किलो ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मालदा। मालदा जिला पुलिस ने एक बार फिर बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर जप्त की है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर अभियान चलाकर 2 किलो 600 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के. . .

मालदा। मालदा जिला पुलिस ने एक बार फिर बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर जप्त की है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर अभियान चलाकर 2 किलो 600 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गाजोल टोल प्लाजा इलाके में नाका चेकिंग के दौरान एक चौपहिया वाहन से ब्राउन शुगर बरामद किया गया। घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार दोपहर को मालदा फार्म क्षेत्र में एक संवाददाता सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मालदा जिले में चार चौकियां स्थापित की गई हैं। नाका चेकिंग के दौरान गाजोल टोल प्लाजा से एक चौपहिया वाहन जब्त किया गया। तलाशी के दौरान उसमें 2 किलो 600 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसका बाजार मूल्य करीब 30 लाख रुपये है। शनिवार को तस्करों को जिला अदालत में पेश किया गया।

Web Stories
 
सिंपल साड़ी पर खूब जचेंगे निक्की तंबोली जैसे डिजाइनर ब्लाउज कोलन कैंसर की पहचान कैसे करें? दांतों से प्लाक हटाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय बालों में अंडा लगाने से दूर हो सकती हैं ये समस्याएं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं ये 7 नेचुरल स्क्रब