पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज मतदान है।दोनों राज्यों में सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। बंगाल में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं, तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसके अलावा गुजरात और महाराष्ट्र की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सभी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बंगाल के कृष्णनगर में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। 50 साल बाद चुनावी हिंसा में कमी आई है। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव में कम हिंसा चुनाव आयोग की सफलता है। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल से भय जा रहा है, भरोसा आ रहा है। बंगाल में मतदान पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। पहले बंगाल में गुंडाराज चलता था।
बीरभूम के भ्रमरकोल में BJP के चुनाव एजेंट पर हमला
बीरभूम के लाभपुर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमरकोल में स्थित बूथ संख्या 68 पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता ने भाजपा के चुनाव एजेंट विश्वजीत मंडल पर हमला कर दिया गया. हमले के बाद कार में तोड़फोड़ की गई. पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।
बंगाल में इन जगहों पर झड़प
-बंगाल के कूचबिहार में भी झड़प, BJP-TMC कार्यकर्ता भिड़े
-माथाभंगा में हंगामा देखने को मिला
-कुमारगंज में बीजेपी उम्मीदवार पर हमला
-बीरभूम के भ्रमरकोल इलाके में भी झड़प
बंगाल के मुर्शिदाबाद में बवाल, हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव
बंगाल के मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान बवाल हो गया है. हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव की खबर है. पथराव से कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए हैं. पोलिंग बूथ के बाहर लाठी-डंडे चल रहे हैं.
बंगाल में 11 बजे तक 41.11 और तमिलनाडु में 37.56 फीसदी वोटिंग
-बंगाल में 11 बजे तक 41.11 फीसदी वोटिंग
-तमिलनाडु में 11 बजे तक 37.56 फीसदी मतदान