सिलीगुड़ी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगी । इस दौरान वे शनिवार को अंतरराष्ट्रीय संथाल परिषद की ओर से आयोजित 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शिरकत करेंगी।
आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने राज्य दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया है और अब वह एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को सिलीगुड़ी पहुंचेंगी। पहले उनका दो दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार को दार्जिलिंग रवाना होने का कार्यक्रम था। हालांकि, राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के गुरुवार को अचानक इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति की यात्रा के कार्यक्रम में संशोधन किया गया।
राष्ट्रपति भवन द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग का दौरा करेंगी, जहां वह अंतरराष्ट्रीय संताल परिषद द्वारा आयोजित नाैवें अंतरराष्ट्रीय संताल सम्मेलन में भाग लेंगी। राष्ट्रपति सिलीगुड़ी के माझिथांग (बिधाननगर) में इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ एनजीओ द्वारा आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय संताल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। अन्य गतिविधि: संताल सम्मेलन के अलावा, उनके एक बड़े जन वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लेने की उम्मीद है।