ADVERTISEMENT
Home » लेटेस्ट » तरनतारन में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ की फायरिंग में दो संदिग्ध ढेर

तरनतारन में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ की फायरिंग में दो संदिग्ध ढेर

पंजाब के तरनतारन जिले के खालड़ा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गुरुवार देर रात घुसपैठ की कोशिश को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नाकाम कर दिया। राजोके बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) के पास भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की. . .

नई दिल्ली। पंजाब के तरनतारन जिले के खालड़ा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गुरुवार देर रात घुसपैठ की कोशिश को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नाकाम कर दिया। राजोके बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) के पास भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहे दो संदिग्धों को बीएसएफ जवानों ने फायरिंग में मार गिराया। दोनों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

नाइट विजन कैमरों में दिखे तीन से चार संदिग्ध

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 12:35 बजे राजोके बीओपी पर तैनात जवानों ने सीमा पार से संदिग्ध गतिविधियां महसूस कीं। नाइट विजन कैमरों से निगरानी के दौरान पाकिस्तान की ओर से तीन से चार संदिग्ध लोगों को भारतीय क्षेत्र की तरफ बढ़ते हुए देखा गया। जवानों ने संदिग्धों को रुकने की चेतावनी दी। आरोप है कि चेतावनी के बावजूद वे आगे बढ़ते रहे। इसके बाद बीएसएफ ने फायरिंग की, जिसमें दो संदिग्ध मारे गए।

दोनों शव कब्जे में, पहचान की प्रक्रिया जारी

फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शुरुआती जानकारी में उनके पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन बीएसएफ ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के संबंध में पाकिस्तानी रेंजर्स को भी जानकारी दी गई है।

ADVERTISEMENT

अन्य संदिग्धों की तलाश में सर्च ऑपरेशन

निगरानी के दौरान तीन से चार संदिग्धों को देखे जाने की जानकारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या अन्य लोग भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने में सफल हुए। इसके मद्देनजर शुक्रवार को सीमा से सटे इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। बीएसएफ के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों की जांच कर रही हैं।

तस्करी के एंगल से भी जांच

सीमा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां इस घटना की जांच संभावित तस्करी के एंगल से भी कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि मारे गए संदिग्ध नशीले पदार्थों या हथियारों की तस्करी से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, बीएसएफ की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हथियार और संदिग्ध सामान की तलाश

सुरक्षा बल घटनास्थल और आसपास के इलाके में हथियार, मादक पदार्थ या अन्य संदिग्ध सामग्री की तलाश कर रहे हैं। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घुसपैठ की कोशिश के पीछे क्या उद्देश्य था और क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क शामिल है। फिलहाल जांच जारी है और अन्य संभावित घुसपैठियों की तलाश के साथ मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी चल रही है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम