ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » बायरन बिस्वास के घर में भीषण आग, झुलसे सागरदिघी के विधायक; हालत गंभीर

बायरन बिस्वास के घर में भीषण आग, झुलसे सागरदिघी के विधायक; हालत गंभीर

मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान में सागरदिघी के विधायक बायरन बिस्वास के घर में आग लगने से वह झुलस गए। घटना के समय बायरन घर में ही मौजूद थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता. . .

मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान में सागरदिघी के विधायक बायरन बिस्वास के घर में आग लगने से वह झुलस गए। घटना के समय बायरन घर में ही मौजूद थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई।

घर में ही झुलसे बायरन बिस्वास

जानकारी के मुताबिक, आग लगने के समय बायरन बिस्वास अपने घर में मौजूद थे। आग की सूचना परिवार के सदस्यों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी। इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।धुलियान में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने का फैसला किया।

घर से निकलता रहा काला धुआं

आग इतनी तेज थी कि आसपास का इलाका काले धुएं से भर गया। बताया जा रहा है कि मकान की दूसरी मंजिल के कई कमरों में आग फैल गई और काफी देर तक धुआं निकलता रहा।

ADVERTISEMENT

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बायरन के घर के बाहर जमा हो गए।

बीड़ी फैक्ट्री से आग लगने का भी शक

बायरन बिस्वास के घर से सटी एक बीड़ी फैक्ट्री भी है। ऐसे में पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि कहीं आग वहां से तो नहीं फैली। हालांकि, अभी तक आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

चारों तरफ ऊंची दीवार से घिरा है मकान

बायरन बिस्वास का घर चारों तरफ से घिरा हुआ है और उसके आसपास ऊंची दीवारें हैं। ऐसे में बाहर से किसी व्यक्ति के घर में प्रवेश करना आसान नहीं बताया जा रहा है। पुलिस इस पहलू को भी ध्यान में रखते हुए आग लगने की वजह की जांच कर रही है।दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई है।

अधीर रंजन चौधरी ने जताई चिंता

घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बायरन बिस्वास की हालत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वह बायरन को लेकर बेहद चिंतित और दुखी हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।वहीं, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटना पर कहा कि वह बायरन के बारे में जानकारी लेंगे और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करेंगे।

आग लगने की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि बायरन बिस्वास के घर में आग कैसे लगी। घर के पास मौजूद बीड़ी फैक्ट्री से आग फैलने की आशंका समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। दमकल और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही आग के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम