मुंबई। टीम इंडिया को ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा से भी घातक बल्लेबाज मिल गया है, जिसने भारत की टी20 टीम में डेब्यू के लिए दावा ठोक दिया है। ये बल्लेबाज भारत के लिए टी20 डेब्यू करता है, तो ओपनिंग में टीम इंडिया की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। इस बल्लेबाज ने टीम इंडिया के सेलेक्शन का दावा ठोक अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन में से कोई एक बल्लेबाज सिर्फ एक खिलाड़ी की वजह से अपनी ओपनिंग पोजीशन को खो सकते हैं, जिसका नाम है प्रभसिमरन सिंह। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच नंबर 24 में पंजाब किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए, लेकिन पंजाब किंग्स ने 16.3 ओवर में 198/3 बनाकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने पांच मैचों में नौ अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया है।
पंजाब किंग्स के गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने टीम के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की जमकर तारीफ की। प्रभसिमरन ने 39 गेंदों में 80 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक रहा।
बहुतुले ने कहा, “प्रभसिमरन एक शानदार खिलाड़ी हैं। उनकी निरंतरता ही उन्हें खास बनाती है। वह हर परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालते हैं और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में हमारी लगातार रन बनाने की क्षमता में उनका बड़ा योगदान रहा है।” उन्होंने प्रभसिमरन की सफलता का श्रेय मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को भी दिया।
बहुतुले ने कहा, “ड्रेसिंग रूम में रिकी पोंटिंग की मौजूदगी का सकारात्मक असर हर खिलाड़ी पर दिखता है। श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन ने इसका बेहतरीन फायदा उठाया है। रिकी और श्रेयस की जोड़ी टीम के लिए शानदार है।”
कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ एक बेहतरीन कैच से भी सभी का ध्यान खींचा।
बहुतुले ने कहा, “यह मेरे द्वारा देखे गए सबसे बेहतरीन कैचों में से एक है और आईपीएल के इतिहास में भी इसे याद रखा जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा, “श्रेयस एक बेहतरीन लीडर हैं और बल्लेबाजी में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।”
गेंदबाजी में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके और किफायती गेंदबाजी की।
बहुतुले ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, “उन्होंने नई गेंद से बेहतरीन लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी की और पुरानी गेंद से भी शानदार नियंत्रण दिखाया। वानखेड़े जैसे मैदान पर स्विंग हासिल करना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने इसे बखूबी किया।”
अब पंजाब किंग्स अपनी शानदार लय को बरकरार रखते हुए 19 अप्रैल को न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।
मिल गया ‘हिटमैन’ से भी घातक बल्लेबाज
IPL 2026 में प्रभसिमरन सिंह ने गदर मचाया हुआ है। पावर-प्ले में कोई भी गेंदबाज प्रभसिमरन सिंह के सामने बॉलिंग नहीं करना चाहेगा। प्रभसिमरन सिंह विरोधी टीम के गेंदबाजों की बेरहमी से धुनाई करते हैं। प्रभसिमरन सिंह IPL में लगातार अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं। भारत के 25 साल के युवा बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। पंजाब किंग्स (PBKS) के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने गुरुवार को मुबंई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेले गए IPL मैच में 39 गेंदों में नाबाद 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह ने 205.13 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 11 चौके और 2 छक्के जमाए।