Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार में लगी आग, जिंदा जल गए एक ही परिवार के 6 लोग

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार में लगी आग, जिंदा जल गए एक ही परिवार के 6 लोग

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लाइट पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट गई. . .

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लाइट पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक 10 से 12 साल का बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है।

तड़के 5 बजे हुआ हादसा, आग की लपटों में घिरी पूरी कार

जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार सुबह करीब पांच बजे तितावी थाना क्षेत्र के जागाहेड़ी के पास हुआ। कार पानीपत-खटीमा हाईवे से होते हुए हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार हाईवे पर लगे लाइट पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई और उसमें तत्काल आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और सभी छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची बचाव टीम

हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने जब कार को आग की लपटों में घिरा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी छह लोगों के शवों को बाहर निकलवाया। इसके बाद शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हिसार का रहने वाला बताया जा रहा परिवार, पहचान की कोशिश जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी छह लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और हरियाणा के हिसार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस परिवार तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।हालांकि, आग में बुरी तरह झुलसने के कारण मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने हिसार में रहने वाले संभावित परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हरिद्वार जा रहा था परिवार, हादसे की वजह तलाश रही पुलिस

बताया जा रहा है कि परिवार सुबह कार से हरिद्वार की ओर जा रहा था। इसी दौरान जागाहेड़ी के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।सीओ फुगाना नरेंद्र यादव ने बताया कि हिसार में रह रहे परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

कैसे बेकाबू हुई कार? हादसे की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। जांच की जा रही है कि कार अनियंत्रित कैसे हुई और टक्कर के बाद उसमें इतनी तेजी से आग कैसे फैल गई।इस हृदयविदारक हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर सड़क सुरक्षा और वाहनों में आग लगने की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एक परिवार के छह लोगों की असमय मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम