Home » देश » सुवेंदु के PA का मर्डर करने के लिए बुलाए गए थे प्रोफेशनल किलर, 13 साल में 3 करीबी खो चुके अधिकारी; हमलावरों की दूसरी बाइक भी बरामद

सुवेंदु के PA का मर्डर करने के लिए बुलाए गए थे प्रोफेशनल किलर, 13 साल में 3 करीबी खो चुके अधिकारी; हमलावरों की दूसरी बाइक भी बरामद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में नया दावा किया गया है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात सजिश के साथ हत्या की गई। पुलिस को शक. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में नया दावा किया गया है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात सजिश के साथ हत्या की गई। पुलिस को शक है कि इसमें प्रोफेशनल शूटर शामिल हो सकते हैं। इस वारदात से बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद सियासी हिंसा का डर फिर लौट आया है। पुलिस के सीनियर अफसर के मुताबिक कई टीमें जांच में जुटी हैं। 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इधर, हत्या में इस्तेमाल की गई दूसरी बाइक भी बरामद कर ली गई है। यह बाइक गुरुवार रात बारासात में 11 नंबर रेल गेट इलाके के पास मिली। यह बाइक पहले दमदम इलाके से चोरी हुई थी।
चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 42 साल के चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम अपने घर जा रहे थे। हमलावर ने उन्हें सीने में दो और पेट में एक गोली मारी।

13 साल में अपने 3 करीबियों को खो चुके हैं सुवेंदु

2013 में जब सुवेंदु तृणमूल में थे। तब उनके निजी सहायक प्रदीप झा की मौत हुई थी। हालांकि, जांचकर्ताओं ने मौत को सामान्य माना था। इसके बाद 2018 में उनके पीएसओ शुभव्रत चक्रवर्ती मृत मिले थे। पुलिस ने इसे आत्महत्या माना। इसके बाद 2021 में सुवेंदु के एक और पर्सनल असिस्टेंट पुलक लाहिड़ी की भी असामान्य परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

विधानसभा भंग : CM पद से इस्तीफा देने से इनकार कर रहीं ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी। इसका कार्यकाल 7 मई की रात खत्म हो रहा था।
हमलावरों की कार-बाइक मिली: पुलिस ने एक छोड़ी गई छोटी कार जब्त की, जिसकी नंबर प्लेट फर्जी निकली। कार का चेसिस और इंजन नंबर मिटाया गया था। हमले में दो बाइक शामिल थीं। इनमें से एक घटनास्थल से करीब 4 किमी दूर चाय की दुकान के पास मिली। उस पर भी फर्जी रजिस्ट्रेशन था।

भाजपा विधायक बोले- मैंने कराहने की आवाज सुनी, दोबारा कॉल किया तो नहीं उठा

भाजपा विधायक शंकर घोष ने दावा किया कि जब चंद्रनाथ को गोली मारी गई उस वक्त वे उनके साथ फोन पर बात कर रहे थे। शंकर घोष बोले कि हम लोग आगामी शपथ ग्रहण की बात कर रहे थे। तभी फोन पर गोलियों की आवाज सुनाई दी। फिर किसी के करहाने की आवाज आई। इस बीच मेरा फोन कट गया। दोबारा कॉल किया तो नहीं उठा।

शंकर घोष बोले- अनजान ने फोन उठाकर बताया कि चंद्रनाथ को गोली लगी

घोष ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे वे उल्टाडांगा से लौट रहे थे। उस वक्त वे फोन पर रथ से बात कर रहे थे। गृह मंत्री अमित शाह के दौरे और शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के बारे में चर्चा हो रही थी।
अचानक गोलियों की आवाज आई, फिर करहाने की। मैंने रथ को बार-बार फोन किया, लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। फिर एक मैसेज भेजा और पूछा, ‘क्या तुम ठीक हो?’ कोई जवाब नहीं आया। थोड़ी देर बाद मैंने फिर फोन किया, तो किसी अनजान व्यक्ति ने कॉल उठाया और मुझे बताया कि चंद्रनाथ को गोली मार दी गई है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम