ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » चाय बागान में दिखा 15 से 16 हाथियों का झुंड, दहशत में आये लोग  

चाय बागान में दिखा 15 से 16 हाथियों का झुंड, दहशत में आये लोग  

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी जिले के बानरहाट ब्लॉक के हल्दीबाड़ी चाय बागान इलाके में गुरुवार सुबह 15 से 16 हाथियों का झुण्ड देखा गया। हाथियों का झुंड देखे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। हालाँकि हाथियों का झुण्ड आज सुबह रेती के. . .

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी जिले के बानरहाट ब्लॉक के हल्दीबाड़ी चाय बागान इलाके में गुरुवार सुबह 15 से 16 हाथियों का झुण्ड देखा गया। हाथियों का झुंड देखे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। हालाँकि हाथियों का झुण्ड आज सुबह रेती के जंगल से निकलकर हल्दीबाड़ी होते हुए डायना जंगल की ओर चला गया।
बताया जाता है हाथियों का झुण्ड अक्सर एक जंगल से निकलकर दूसरे जंगल में जाता है। इसी दौरान आज सुबह अचानक  हाथियों का यह झुण्ड बीच रास्ते में फंस गया। इधर खबर मिलते ही बिन्नागुड़ी वन विभाग के  कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग के कर्मचारियों ने कहा  हाथियों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम