ADVERTISEMENT
Home » देश » ‘धन ही सब कुछ नहीं’: राष्ट्रपति मुर्मू ने छात्रों से सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने की अपील

‘धन ही सब कुछ नहीं’: राष्ट्रपति मुर्मू ने छात्रों से सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने की अपील

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा और प्रतिभा का उपयोग केवल व्यक्तिगत या पारिवारिक हित तक सीमित न रखें, बल्कि देश और समाज के व्यापक कल्याण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि. . .

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा और प्रतिभा का उपयोग केवल व्यक्तिगत या पारिवारिक हित तक सीमित न रखें, बल्कि देश और समाज के व्यापक कल्याण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक मानी जा सकती है, जब उसका लाभ समाज और राष्ट्र को मिले।

राष्ट्रपति बुधवार को महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के 75वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने कार्यक्षेत्र में यह विचार करना चाहिए कि वे समाज की प्रगति और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में किस तरह योगदान दे सकते हैं। उनके अनुसार, देश और समाज के विकास में भागीदारी से व्यक्ति को आत्मसंतोष और जीवन की सार्थकता का अनुभव होता है।

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों का उदाहरण देते हुए कहा कि इंजीनियर ऐसी तकनीक विकसित करें, जिससे लोगों का जीवन सुगम और बेहतर हो। वहीं, डॉक्टरों को चिकित्सा को केवल पेशा न मानकर मानव सेवा के माध्यम के रूप में देखना चाहिए।

ADVERTISEMENT

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सेवा की भावना में मानवता और शांति निहित है तथा दूसरों की मदद करने से व्यक्ति को वास्तविक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन के लिए धन और अन्य संसाधन आवश्यक हैं, लेकिन केवल धन को जीवन का अंतिम उद्देश्य नहीं माना जाना चाहिए।

उन्होंने वैज्ञानिकों से मानवता के सामने मौजूद चुनौतियों के समाधान खोजने और कलाकारों तथा लेखकों से अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में संवेदनशीलता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा, ज्ञान और प्रतिभा का सर्वोत्तम उपयोग समाज और संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए किया जाना चाहिए।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम