Home » पश्चिम बंगाल » पंचायत चुनाव से ठीक पहले तृणमूल को लगा झटका : 50 लोग पार्टी छोड़ कर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में हुए शामिल

पंचायत चुनाव से ठीक पहले तृणमूल को लगा झटका : 50 लोग पार्टी छोड़ कर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में हुए शामिल

मालदा। ग्राम पंचायत चुनाव से पहले, सत्ता पक्ष को फिर से जोरदार झटका लगा है। भाजपा नेतृत्व ने दावा किया कि लगभग 50 लोग तृणमूल छोड़ कर भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा में शामिल हो गए। यह दलबदल कार्यक्रम माणिकचक ब्लॉक. . .

मालदा। ग्राम पंचायत चुनाव से पहले, सत्ता पक्ष को फिर से जोरदार झटका लगा है। भाजपा नेतृत्व ने दावा किया कि लगभग 50 लोग तृणमूल छोड़ कर भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा में शामिल हो गए। यह दलबदल कार्यक्रम माणिकचक ब्लॉक भाजपा प्रधान कार्यालय में रविवार शाम के आसपास आयोजित की गई थी।
ज्वाइनिंग समारोह में दक्षिण मालदा भाजपा के सांगठनिक महा सचिव गौर चंद्र मंडल, दक्षिण मालदा भाजपा के सांगठनिक अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुर सलाम समेत भाजपा नेतृत्व मौजूद रहा।
ज्ञात हुआ है कि माणिकचक के इनायतपुर इलाके से तृणमूल के करीब 50 सक्रिय नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुर सलाम ने कहा कि इससे इलाके में संगठन काफी मजबूत हुआ है।

Web Stories
 
बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में बेस्ट माने जाते हैं ये योगासन एक चम्मच चिया सीड्स खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदने से शरीर को होंगे ये फायदे बचे हुए चावल खाने से क्या होता है? सर्दियों में गुड़ के साथ ये चीजें खाने से रहेंगे हेल्दी