Home » पश्चिम बंगाल » बंद का मालदा जिले में व्यापक असर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

बंद का मालदा जिले में व्यापक असर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

मालदा। कालियागंज में पुलिस की गोली से युवक की मौत मामले को लेकर प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने शुक्रवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। मालदा जिले में इसका असर सुबह से ही देखने को मिला। मालदा शहर. . .

मालदा। कालियागंज में पुलिस की गोली से युवक की मौत मामले को लेकर प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने शुक्रवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। मालदा जिले में इसका असर सुबह से ही देखने को मिला। मालदा शहर के बीचोबीच रथबाड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कई वाहनों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोक दिया।
शुक्रवार सुबह से ही मालदा शहर में अन्य दिनों की तरह भीड़ नहीं रही। इक्का-दुक्का वाहन ही चलते नजर आ रहे हैं। लेकिन सड़क पर सरकारी बसें चल रही थीं। शहर की रथबाड़ी सब्जी मंडी खुली तो है, लेकिन भीड़ नहीं है। शहर का बिचित्र बाजार बंद रहा।
इस बीच मालदा जिला भाजपा नेतृत्व ने 12 घंटे की इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए झंडा लेकर सड़कों पर उतर आये। उन्होंने शहर के बीचों-बीच रथबाड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना दिया। हालांकि इस धरने को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इंग्लिशबाजार थाने की विशाल पुलिस तैनात थी।