Home » पश्चिम बंगाल » मानवता शर्मसार, महानन्दा नदी के किनारे फेंका नवजात का शव, नोच रहे थे कुत्ते

मानवता शर्मसार, महानन्दा नदी के किनारे फेंका नवजात का शव, नोच रहे थे कुत्ते

मालदा। मालदा में आज मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी। आज सुबह कुछ लोगों ने देखा की एक नवजात के शव को कुत्तें नोंच रहे है। आसपास के लोगों ने कुत्ते को भगाया और शव को उसके चंगुल. . .

मालदा। मालदा में आज मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी। आज सुबह कुछ लोगों ने देखा की एक नवजात के शव को कुत्तें नोंच रहे है। आसपास के लोगों ने कुत्ते को भगाया और शव को उसके चंगुल से छुड़़वाया।
दरअसल आज महानन्दा नदी के किनारे लोगों ने देखा की एक नवजात का शव पड़ा हुआ है और कुत्ते नोच रहे है। इस घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। लोगों का आरोप है कि कुत्तों ने नवजात के शव को काफी ज्यादा नोच डाला था। उन्होंने बताया कि कुत्ते बच्चे के शव को कहीं से खींच कर खा भी रहे थे। सुबह लोगों की नजर बच्चे शव पर पड़ी। घटना को लेकर मालदा शहर के ग्रीन पार्क स्थित महानन्दा बांध इलाके में तनाव फ़ैल गया।
ऐसा प्रतीत हुआ कि किसी अज्ञात महिला ने बच्चे के जन्म को छुपाने के लिए नवजात के शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए फेंक दिया गया होगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची पोलिस नवजात के शव को ले गई।

Web Stories
 
सिंपल साड़ी पर खूब जचेंगे निक्की तंबोली जैसे डिजाइनर ब्लाउज कोलन कैंसर की पहचान कैसे करें? दांतों से प्लाक हटाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय बालों में अंडा लगाने से दूर हो सकती हैं ये समस्याएं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं ये 7 नेचुरल स्क्रब