बालूरघाट। आज की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा के परिणामों से जुड़ी है। दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालूरघाट शहर के लिए आज गर्व का दिन है।
माध्यमिक परीक्षा 2026 में बालूरघाट हाई स्कूल के दो छात्रों आयुष साहा और अनरण्य सरकार ने राज्य की मेरिट लिस्ट में संयुक्त रूप से पाँचवाँ स्थान हासिल किया है। इन दोनों होनहारों ने 700 में से 693 अंक प्राप्त किए हैं।
बालूरघाट के साहेब कचहरी इलाके के रहने वाले आयुष साहा अपनी इस सफलता से बेहद खुश हैं। आयुष ने मीडिया को बताया कि, उनका सपना भविष्य में एक बेहतरीन डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है।
वहीं, चकभृगु के रहने वाले अनरण्य सरकार ने भी समान अंक पाकर स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
Post Views: 1