ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 86.83% पास, चेक करने के लिए wbbse.wb.gov.in पर Direct Link मिलेगा

पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 86.83% पास, चेक करने के लिए wbbse.wb.gov.in पर Direct Link मिलेगा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) 10वीं यानी माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट 8 मई को सुबह 9:30 बजे जारी कर दिया गया है। रिजल्ट घोषित होने. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) 10वीं यानी माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट 8 मई को सुबह 9:30 बजे जारी कर दिया गया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in और DigiLocker पर आसानी से देख सकेंगे।
परिणाम जारी होने के बाद 10:15 पर डायरेक्ट लिंक (Direct Link) भी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा। इस साल परीक्षा में करीब 9.71 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के आयोजन के लिए राज्यभर में 2,682 स्कूलों का उपयोग किया गया। इनमें 945 मुख्य परीक्षा केंद्र और 1,737 उप-केंद्र शामिल थे।

पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2026 आने के बाद छात्र-छात्राएं आसानी से चेक कर सकते हैं-

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
अब विंडो ओपन होने पर ‘West Bengal Madhyamik Pariksha Result 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दिए गए फाॅर्मेट में डालें।
इसके बाद सबमिट टैब पर क्लिक करें
डिटेल भरते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे भविष्य में इस्तेमाल के लिए सेव या स्क्रीनशॉट कर लें।

ADVERTISEMENT

बता दें इस बार वेस्ट बंगाल माध्यमिक यानी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 2 से 12 फरवरी, 2026 तक निर्धारित थी। एग्जाम राज्य के कुल 2,682 केंद्रों पर आयोजित किया गया था। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 34 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। वहीं यदि किसी छात्र के दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे। बीते वर्ष यानी साल 2025 में कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 86.56% था। जबकि 2024 में माध्यमिक का पास पर्सेंटेज 83.61 फीसदी दर्ज किया गया था।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम