Home » पश्चिम बंगाल » जंगल से निकला बाइसन, गरखुटा इलाके मन मची अफरा तफरी, एक व्यक्ति घायल

जंगल से निकला बाइसन, गरखुटा इलाके मन मची अफरा तफरी, एक व्यक्ति घायल

जलपाईगुड़ी। जंगल के किनारे मवेशी बांधने के दौरान बाइसन ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे धुपगुड़ी ब्लॉक के गरखुटा इलाके का एक व्यक्ति नव कांत रॉय (66) जंगल. . .

जलपाईगुड़ी। जंगल के किनारे मवेशी बांधने के दौरान बाइसन ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे धुपगुड़ी ब्लॉक के गरखुटा इलाके का एक व्यक्ति नव कांत रॉय (66) जंगल के किनारे गाय बांधने गया था।
अचानक सोनाखाली जंगल से आए एक बाइसन ने उस पर पीछे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बारे में सुनकर स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़े और उसे इलाज के लिए धुपगुड़ी ग्रामीण अस्पताल ले गए। उधर, इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। इसकी सूचना धुपगुड़ी थाने व मराघाट रेंज की पुलिस को दी गयी. घटना की खबर मिलते ही बड़े कर्मचारी पहुंचे और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

Web Stories
 
आंखों के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें इग्नोर शैम्पू से नहीं, इन तरीकों से डैंड्रफ को कहें बाय-बाय सर्दियों में पाचन दुरुस्त रखने के लिए पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स दिल के मरीजों को इन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन ज्यादा स्ट्रेस लेने से शरीर में हो सकते हैं ये बदलाव